कश्मीर में होगा पक्षी महोत्सव, वर्ड वाचिंग-वन्य प्राणियों के संरक्षण की अलख जगाएंगे
उन्होंने बताया कि पक्षी महोत्सव के दौरान वर्ड वाचिंग के अलावा पक्षियों के संरक्षण को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। पक्षी महोत्सव से पूर्व हम एक माह के लिए पूरे प्रदेश में वर्ड वाचिंग का एक अभियान भी चलाएंगे।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो । पारिस्थितिकीय पर्यटन के साथ-साथ आजीविका के प्रकृति आधारित विकल्पों के प्रति जनजागरुकता पैदा करने के लिए जल्द ही श्रीनगर में पक्षी महोत्सव होगा। कश्मीर में अपनी तरह का यह पहला महोत्सव दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और श्रीनगर में शालीमार बाग से कुछ ही दूरी पर स्थित दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में होगा।
पर्यटन एवं संस्कृति सचिव सरमद हफीज ने पक्षी महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अभी इसकी तिथि तय नहीं की गई है। फिलहाल, हम इसका स्वरूप तय कर रहे हैं। इस संदर्भ में पर्यटन विभाग, वन्य जीव विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई है। यह महोत्सव इन्हीं विभागों के सहयोग-समन्वय से होगा। सेंचुरी नेचर फाउंडेशन इसमें हमारा पूरा सहयोग करेगी।
मुंबई स्थित यह एनजीओ पक्षियों और वन्यप्राणियों के सरंक्षण के लिए काम करती है। उन्होंने बताया कि पक्षी महोत्सव के दौरान वर्ड वाचिंग के अलावा पक्षियों के संरक्षण को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। पक्षी महोत्सव से पूर्व हम एक माह के लिए पूरे प्रदेश में वर्ड वाचिंग का एक अभियान भी चलाएंगे।
सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पर्यटन में वन्यजीव और वनों का योगदान सबसे अहम हैं। इनके बिना यहां के पर्यटन उद्योग की कल्पना नहीं की जा सकती। हम यहां स्कूल और कालेज स्तर पर इको क्लब भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जैव विविधता, पारिस्थितिकीय संतुलन और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित बनाने में सहयोग करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।