Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: Birdman आफ इंडिया के जन्मदिन पर सुरुईंसर में शुरू हुआ Bird Fair, पक्षियों को बचाने का लिया संकल्प

    By guldev rajEdited By: Vikas Abrol
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 08:28 PM (IST)

    बर्ड मैन आफ इंडिया डा. सालिम अली के जन्मदिन पर सुरुईंसर में रखे गए बर्ड फेयर में परिंदों के तराने खूब गूंजे। कलाकारों ने गीत गाकर मानसर-सुरुईंसर के परिंदों का गुणगान किया। बच्चों ने नाटक पेश कर परिंदों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

    Hero Image
    बच्चों ने नाटक पेश कर परिंदों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

    जम्मू, जागरण संवाददाता। बर्ड मैन आफ इंडिया डा. सालिम अली के जन्मदिन पर सुरुईंसर में रखे गए बर्ड फेयर में परिंदों के तराने खूब गूंजे। कलाकारों ने गीत गाकर मानसर-सुरुईंसर के परिंदों का गुणगान किया। बच्चों ने नाटक पेश कर परिंदों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं दूसरी ओर पर्यावरणविद् लोगों ने मानसर-सुरुईंसर बेल्ट में पाए जाने वाले परिंदों की जानकारी दी और स्कूल के बच्चों से कहा कि वे पक्षियों की पहचान करें। कार्यक्रम का आयोजन वन्यजीव संरक्षण विभाग ने किया था। पुरस्कार वितरण समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को देश-विदेश में पाए जाने वाले वन्यजीवों की भरपूर जानकारी दी और कहा कि जम्मू कश्मीर में 500 के करीब प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। ऐसे ही यहां की भूमि वन्यजीवों की धनी है। आओ हम पर्यावरण को समझें और वन्यजीवों का संरक्षण करे। मौके पर परिंदों को बचाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

    इससे पूर्व बर्डमैन आफ इंडिया सालिम अली को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर क्षेत्रिय वार्डन डा. कुमार एमके, वार्डन अनिल अत्री, वार्डन विजय कुमार, अरुण गुप्ता सुरुईंसर क्षेत्र के जाने-माने लोग, बर्डस वाचर मौजूद थे।

    कलाकारों ने समा बांधा

    कार्यक्रम में रिंकू मानसरी ने गीत पेश कर लोगों में परिंदाें को जगाने की अलग जगाई। अपने गीतों में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिंदों के जीवन को समझों और इनको जानों। वहीं खजूर सिंह की मंडली ने एक से एक से बढ़कर गीत पेश किए। उन्होने पक्षियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए गीत में संदेश दिया कि वे पक्षियों को सताने का क्रम बंद कर दें। लर्निंग टेंपल हाई स्कूल कठुआ के बच्चों ने अपने नाटक के जरिए परिंदों की दुनिया पेश की और और बताया कि किस कदम जंगल खत्म होने से पक्षी प्रभावित होते हैं। सपना देवी व गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सुरुईंसर की ऊषा देवी ने डोगरी गीत पेश किए। ख्वाहिश ने कविता पेश की। इसी बीच पर्यावरण पर आधारित एक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

    बर्ड वाक में जाना पेड़ पक्षियों का रहन-सहन

    बर्ड फेयर के दौरान बर्ड वाक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा जम्मू यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, महिला कालेज परेड के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की।

    बर्ड वाक के दौरान यह लोग सुरुईंसर के साथ लगते जंगलों से होकर गुजरे। इस दौरान डा. ओपी शर्मा विद्यार्थी ने विद्यार्थियों को वन बूटियों के बारे में बताया और जानकारी दी कि किस कदम यह पेड पौधे परिंदों का सहारा बनते हैं। उन्होंने विभिन्न किस्म के पेड़ों के बारे में भी जानकारी दी। बर्ड वाक के दौरान रास्ते में दिखने वाले परिंदों की भी खूब जानकारी बांटी गई। बाद में सुरुईंसर झील का राउंड किया गया और झील क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियाें पर चर्चा हुई।

    फोटो प्रदर्शनी में खिल-खिलाए परिंदे

    सुरुईंसर बर्ड फेयर के दौरान आयोजित पक्षियों पर आधारित प्रदर्शनी में विभिन्न फोटोग्राफरों ने भाग लिया और पक्षियों के अलग अलग मुद्रा में 200 फोटो पेश किए। जम्मू-कश्मीर के अलग अलग हिस्सों में होने वाले परिंदों की भरपूर जानकारी इस प्रदर्शनी में दी गई। अजय, सचिन भगत, हेमंत, परिमल, नीरज, विकास,दिलीप कौल, जतिन आदि फोटोग्राफरों ने अपने अपने फोटो पेश किए। गुलदेव राज ने मानसर-सुरुईंसर बेल्ट में पिछले 12 साल के दौरान की गई फोटोग्राफी को प्रदर्शनी में पेश किया। उन्होंने इस वेल्ट के विभिन्न प्रजाति के 70 फोटो पेश किए। सचिन भगत ने व्हाइट क्रेस्टड लाफिंग थ्रश पक्षी का फोटो प्रदर्शनी में पेश किए जोकि बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता ने फोटोग्राफरों की तारीफ की और कहा कि जागृति की दिशा में यह बड़ा कदम है।