Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15th August Celebration 2021 : भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

    By Lokesh Chandra MishraEdited By:
    Updated: Sun, 15 Aug 2021 05:12 PM (IST)

    मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच भारत विकास परिषद के त्रिदेव शाखा ने शास्त्री नगर स्थित पार्क में ध्वारोहण कार्यक्रम किया। यहां परिषद के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार शर्मा और प्रांत प्रांतीय प्रधान अशोक खजूरिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

    Hero Image
    भारत विकास परिषद के त्रिदेव शाखा ने शास्त्री नगर स्थित पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया।

    जम्मू, जेएनएन : भारत विकास परिषद ने आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे जोश और उत्साह से मनाया। परिषद के विभिन्न शाखाओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों में झंडोत्तोलन किया और समाज के लोगों को समाज के उत्थान लिए आगे आने का आह्वान किया। अंत में मिठयां बांट कर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान आजादी के मूल्य पर विचार रखे गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच भारत विकास परिषद के त्रिदेव शाखा ने शास्त्री नगर स्थित पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया। यहां परिषद के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार शर्मा और प्रांत प्रांतीय प्रधान अशोक खजूरिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद एक संक्षिप्त बैठक में भारत विकास परिषद की सदस्यता बढ़ाने और समाज सेवा के कार्य को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। इसी कड़ी में पार्क की समुचित देखरेख करने पर चर्चा की गई।

    नई पीढ़ी में समाज सेवा के प्रति रुझान बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर त्रिदेव शाखा के फाउंडर मेंबर शिवकुमार शर्मा, शाखा के प्रधान एमएल पाधा, सचिव दर्शन कुमार गुप्ता, खजांंची केशव कुमार, प्रांतीय महासचिव नरिंदर मिश्रा के अलवा भारत भूषण, कृष्ण लाल गुप्ता, लेखराज शर्मा, मुल्क राज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, टीएन वैद, रोमेश खजूरिया, कवि राज, सुभाष खजूरिया, कुलदीप नरगोत्रा आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में भी परिषद की शाखाओं ने शान से तिरंगा फहराया और मिठाइयां वितरित की।इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव की अहमियत पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

    comedy show banner
    comedy show banner