Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये खास सलाह

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:58 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के मौसम विभाग ने हिमस्खलन (Avalanche in Jammu Kashmir) की चेतावनी जारी कर दी है। अगले 24 घंटे में बांडीपोरा बारामूला और कुपवा ...और पढ़ें

    Hero Image
    आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये खास सलाह (सांकेतिक)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने लोगों को अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी। अगले 24 घंटों में बांडीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में 2400 मीटर से ऊपर कम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

    इसके अलावा अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और गांदरबल जिलों में भी हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि इन जिलों में 2200 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    ये भी पढ़ें: Interim Budget: जम्मू-कश्मीर के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम बजट का प्रस्ताव, जीरो टॉलरेंस पर बोलीं वित्त मंत्री