Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Article 370: जम्मू-कश्मीर से लौटे 50 हजार श्रमिकों को रेलवे ने पहुंचाया घर

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Aug 2019 08:59 AM (IST)

    कश्मीर से घर वापसी कर रहे श्रमिकों की मदद के लिए भारतीय रेलवे ने अहम भूमिका निभाई। चार दिनों में रेलवे ने घाटी से लौटे दूसरे राज्यों के करीब 50 हजार श ...और पढ़ें

    Hero Image
    Article 370: जम्मू-कश्मीर से लौटे 50 हजार श्रमिकों को रेलवे ने पहुंचाया घर

    जम्मू, जेएनएन। कश्मीर घाटी से घर वापसी कर रहे श्रमिकों की मदद के लिए भारतीय रेलवे ने अहम भूमिका निभाई है। सिर्फ चार दिनों में रेलवे ने घाटी से लौटे दूसरे राज्यों के करीब 50 हजार श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया है। इसमें अधिकतर श्रमिक बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। रेलवे ने ऊधमपुर और जम्मू से श्रमिकों को ले जाने के लिए अब तक छह विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें 15 हजार लोगों को अंबाला, लखनऊ, गोरखपुर, समस्तीपुर ले जाया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रमिकों का जिस तरह जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी है, उससे आने वाले दिनों में कुछ और विशेष ट्रेनें चलानी पड़ सकती हैं। फिरोजपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह समय उनके लिए काफी चुनौती भरा है। एक विशेष ट्रेन को चलाने के लिए तमाम सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। विभिन्न डिवीजनों के अधिकारियों से बात कर ट्रेन के सुरक्षित संचालन का प्रबंधन करना पड़ता है। घाटी से लौट रहे एक-एक श्रमिक को रेलवे उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाएगी।

    6 अगस्त : आठ हजार लोगों को ट्रेनों से भेजा।

     7 अगस्त : बारह हजार लोगों को ट्रेनों से भेजा। विशेष ट्रेनों की भी मदद ली। 

    8 अगस्त : 18 हजार लोगों को भेजा, जिनमें दरभंगा तक विशेष ट्रेन चलाई गई। 

    9 अगस्त : दस हजार लोगों को भेजा। ऊधमपुर से दरभंगा के लिए चलाई ट्रेन चलाई। 

    घर वापसी करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 

    डीआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ऊधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना किए गए यात्रियों का आंकड़ा इस प्रकार है। 

    -ऊधमपुर से इंदौर के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस में 450 लोगों को रवाना किया गया। 

    - ऊधमपुर से अहमदाबाद के बीच के चलने वाली सर्वोदय एक्सप्रेस में 370 लोगों को रवाना किया गया। 

    - ऊधमपुर से चलने वाली दो डीएमयू से 1000 लोगों को रवाना किया गया।

     - ऊधमपुर से ऋषिकेश के बीच चलने वाली हेमकुंड में 200 लोगों को भेजा।

     - ऊधमपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति में 200 लोगों को भेजा। 

    - ऊधमपुर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली नवयुग एक्सप्रेस में 350 लोगों को भेजा। 

    - ऊधमपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली जम्मू मेल में 400 लोगों को रवाना किया। 

    - ऊधमपुर से दरभंगा के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन में 4000 लोगों को रवाना किया। 

    - जम्मू से बेगमपुर में 250 लोगों को भेजा। - जम्मू से टाटा मूरी में 500 लोगों को भेजा। 

    - जम्मू तवी कानपुर सेंटर में 300 लोगों को भेजा। 

    - जम्मू से अजमेर के बीच चलने वाली पूजा एक्सप्रेस में 200 लोगों को भेजा। 

    - जम्मू से चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस में 250 लोगों को भेजा। 

    - जम्मू से हावड़ा के बीच चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस में 250 लोगों को भेजा। 

    - जम्मू से दरभंगा के बीच चलाई गई विशेष रेलगाड़ी में चार हजार लोगों को रवाना किया।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप