यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में LOC के पास सेना ने बरामद किया लैंडमाइन
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) के पुंछ में एलओसी के पास से सेना के जवानों ने लैंडमाइन बरामद किया है। सेना ...और पढ़ें

HighLights
- LOC के पास से बारूदी लैंडमाइन बरामद
- गश्त के दौरान सेना को मिली सफलता
- सुरंग को नष्ट करने पहुंचा बम निरोधक दस्ता
पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के बीच आए दिन आतंकियों की साजिश सामने आ रही है। हालांकि, सेना के जवान आतंकियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
वहीं, इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी के पास शुक्रवार को एक लैंडमाइन बरामद की गई है। विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पुंछ में मिले लैंडमाइन से इलाके में काफी ज्यादा खौफ का माहौल है।
गश्त के दौरान मिली लैंडमाइन
सेना के जवानों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी के पास एक लैंडमाइन बरामद की। अधिकारियों ने बताया कि सेना की एक दल एलओसी के पास शुक्रवार को गश्त लगा रही थी, इस दौरान पत्थरी गली इलाके में लैंडमाइन मिली।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Terror: आतंकियों के खात्मे का अभियान तेज, तीन जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी; जंगलों में छिपे बैठे हैं आतंकी
उन्होंने बताया कि गश्ती दल ने इलाके को सुरक्षित कर लिया और लैंडमाइन को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण लैंडमाइन बहकर गश्ती ट्रैक पर आ गई थी।
