Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धा पूर्व मनाया गया अन्नकूट और गोवर्धन पूजा, बिश्नाह के राधा कृष्णा मंदिर में भव्य कार्यक्रम

    By Lokesh Chandra MishraEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 08:15 PM (IST)

    बिश्नाह में गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान गोवर्धन की पूजा की। इस दौरान हवन-यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर अन्नकूट का पर्व भी मनाया गया जिसमें 56 किस्म के पकवान बनाकर भगवान श्रीराम को भोग लगाया गया

    Hero Image
    जम्मू शहर और आसपास के क्षेत्रों में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

    जम्मू, जेएनएन : दीपावली के अगले दिन पूरे देश में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा धूमधाम से की जाती है। इसी कड़ी में जम्मू शहर और आसपास के क्षेत्रों में यह त्योहार श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। गौ माता की पूजा की गई। उनकी आरती उतारी गई। लोग सुबह गौशालाओं में जाकर गायों को चारा दिया। दान-पुण्य भी किया गया। जम्मू के विभिन्न गौशालाओं में गोवर्धन पूजा को लेकर उत्साह देखा गया है। बिश्नाह के राधा कृष्ण मंदिर रामबाग में भी गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के मौके पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिश्नाह में स्वामी राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान गोवर्धन की पूजा की। इस दौरान हवन-यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर अन्नकूट का पर्व भी मनाया गया, जिसमें 56 किस्म के पकवान बनाकर भगवान श्रीराम को भोग लगाया गया, जिसमें 17 क्विंटल खीर की देग सहित अन्य पदार्थ का प्रसाद भी भक्तजनों में वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी राजेंद्र प्रसाद ने बताया के दीपावली के अगले दिन का एक खास महत्व है एक तो विश्व निर्माता विश्वकर्मा दिवस होता है। दूसरा इसी दिन भगवान राम वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे और माता कौशल्या ने उन्हें 56 किस्म के पदार्थ रामचंद्र को खिलाए थे इसलिए बिश्नाह में भी इस रस्म को निभाया जाता है।

    स्वाम राजेंद्र प्रसाद ने इस मौके पर भक्तों को गायों का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा बहुत बड़ा धर्म का काम है। नई पीढ़ी में जागरूकता के लिए भी ऐसे कार्यक्रम जरूरी है ताकि वे सनातन संस्कृति को समझें। इस मौके पर पंकज शर्मा, नरेश कुमार, सचिन, संदीप कुमार, ऋषि कुमार सहित कई भक्तजन मौजूद थे। वहीं जम्मू शहर के कई गौशालाओं में गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। उन्हें चारा डालकर लोगों आशीर्वाद लिया।