Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में जम्मू की बदहाल सड़कें गड्ढों में तबदील, हिचकौले खा रही जिंदगी, तस्वीरें बयां कर रही स्मार्ट सिटी की तस्वीर

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:13 PM (IST)

    जम्मू शहर की सड़कें बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिससे चलना मुश्किल हो गया है। प्रीत नगर-गंग्याल मार्ग और त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन रोड पर गहरे गड्ढे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं और जाम लग रहा है। कुंजवानी बाईपास पर निर्माण कार्य के कारण जलभराव हो रहा है। फ्लाईओवर पर भी तारकोल उखाड़ने से परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। नगर निगम अधीनस्थ शहर की अधिकतर सड़कें बारिश के बीच चलने लायक नहीं रह गईं। पहले से पड़े गड्ढे बारिश के चलते तालाब का रूप ले चुके हैं। इतना ही नहीं निर्माणाधीन मुख्य मार्ग भी वाहनों की गति को ब्रेक लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालत यह है कि जगह-जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं। मरम्मत कार्य नहीं होने और बारिशें जारी रहने के चलते छोटे-छोटे गड्ढे अब बड़े हो चुके हैं। इन सड़कों पर दोपहिया चालक तो चल नहीं पा रहे। चार पहिया वाहनों में बैठे लोग भी दिल थामने को मजबूर हैं। विभाग बरसात के बीच सिवाय इमरजेंसी नेचर के कार्यों को छोड़ बाकी कार्य करवाने से न ही कर रहा है। ऐसे में गड़्ढों में तबदील होती शहर की सड़कें, अभी ओर रूलाने वाली हैं।

    सबसे बुरा हाल प्रीत नगर-गंग्याल मार्ग का है जहां गहरे गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। प्रीत नगर-त्रिकुटा नगर को जोड़ने वाली एक्सटेंशन रोड भी गड्ढों के चलते जाम का कारण बन रही है। आसपास रहने वाले परेशान हैं। बच्चों, बुजुर्गाें का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि कभी भी कोई वाहन टक्कर मार सकता है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 'महादेव' के बाद अब ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू, LoC के पास एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

    वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए यहां-वहां गाड़ी घूमाने से परहेज नहीं कर रहे। कुंजवानी बाईपास मार्ग पर जारी निर्माण कार्य के चलते यहां भी वाहनों का जाम लग रहा है। बारिश में तो यहां जलभराव जैसी स्थिति बन रही है। बाईपास मार्ग से शंकर कालोनी, गंग्याल को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह टूटी हुई है।

    अधिकतर लोग शार्टकट के चक्कर में इस मार्ग पर आते हैं जिस कारण मुहल्ला वासी जाम के कारण बेहाल हैं। तालाब तिल्लो कैंप से संतरा मोड पौनी चक तक की सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। बारिश में तो सड़क चलने लायक नहीं रही। बोहड़ी-आनंद नगर मार्ग पर गड्ढों से पटा हुआ है।

    फ्लाईओवर पर हिचकौले

    ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह चौक से लेकर ज्यूल चौक तक फ्लाईओवर के ऊपर की तारकोल उखाड़ दी गई है। नतीजतन इस पर चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि ज्यूल में महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा की ओर से फ्लाईओवर पर बनी सड़क को उखाड़ने का काम अभी करीब 200 मीटर ही हुआ है। फ्लाईओवर को उखाड़ने का काम रात में किया जा रहा है। विभाग ने मौसम साफ होने पर इस पर तारकोल डालने की बात कही है। फ्लाईअोवर पर तारकोल का लोड बढ़ने के चलते इसे उखाड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू में तीन पिस्तौल के साथ आतंकियों का साथी गिरफ्तार, कश्मीर में कर रहा था हथियारों की तस्करी

    क्या कहते हैं लोग

    ‘प्रीत नगर के पास मराखड़ी चौक से लेकर गंग्याल में अमर फ्लौर मिल तक सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि स्कूटर, मोटरसाइकिल गिर ही जाता है। इन्हें पता नहीं क्यों ठीक नहीं करवाया जाता।’ -नीरज कुमार, निवासी शांत नगर

    ‘बोहड़ी-आनंद नगर रोड गड्ढों से भरा पड़ा है। विधायक ने भी सुध नहीं ली। अब बरसात में यहां गड्ढे पानी से भर जाते हैं और चलना मुश्किल हो रहा है। कोई सुन नहीं रहा। लोग परेशान हैं।’ -रविंद्र काचरू, निवासी तालाब तिल्लो

    ‘शंकर कालोनी, कुंजवानी व आसपास के मुहल्लों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। बरसात में तो रही-सही कसर पूरी हो गई है। बरसात समाप्त होते ही इन्हें ठीक नहीं किया गया तो फिर हालत बुरी होने वाली है। अभी से काम शुरू हों।’ -दलजीत सिंह निवासी कुंजवानी

    क्या कहते हैं अधिकारी

    ‘फिलहाल बरसात जारी है। बारिशों में तारकोल टिकती नहीं। लिहाजा सड़कों की मरम्मत के कार्य अब बरसात के बाद मौसम साफ होते ही पूरे किए जाएंगे। कुछ इमरजेंसी नेचर के कार्याें को कहीं-कहीं करवाना पड़ता है। अगले महीने से संबंधित इंजीनियरों को एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाईओवर पर बढ़ते बोझ के मद्देनजर तारकोल उखाड़ी जा रही है। मौसम साफ होने पर यहां तारकोल डाली जाएगी।’ -राजेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी 

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी