Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू से लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश से श्रद्धालुओं की बड़ी मुश्किल

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 11:04 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित रही। खराब मौसम के कारण जम्मू से तीर्थयात्रियों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों को ठहराया गया है। 3 जुलाई से शुरू हुई इस 38 दिवसीय यात्रा में अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

    Hero Image
    जम्मू से लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश क कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार भी जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित रही।

    उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

    यात्रा के लिए बाहर से आए तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति को रिव्यू करने के बाद पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों की आगे की यात्रा के लिए हाई सिक्योरिटी वाले भगवती नगर आधार शिविर में ठहराया गया है।

    चार लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन

    3 जुलाई को घाटी से शुरू हुई 38 दिवसीय तीर्थयात्रा के बाद से 4 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में भगवान शिव के बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा सूचना अधिकारी ने कहा कि जम्मू से अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा आज स्थगित रही। एहतियाती उपायों के अलावा खराब मौसम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जम्मू से अमरनाथ जाने वाले किसी भी नए जत्थे को अनुमति नहीं दी गई।

    17 जुलाई को भी स्थगित की थी यात्रा

    यह दूसरी बार है जब जम्मू से यात्रा स्थगित की गई है। 17 जुलाई को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों में भारी बारिश के कारण यात्रा रद्द कर दी गई थी। 2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से, जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए कुल 1,44,124 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं।

    पिछले साल, 5.10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए थे, जहाँ प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थापित है। यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

    (पीटीआई इनपटु के साथ)