Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सिर्फ 4 दिन में 50 हजार की संख्या पार

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 07:39 PM (IST)

    बाबा अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही 50 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। 7208 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ जिसमें पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल थे। प्रशासन यात्रा प्रबंधों पर लगातार नजर रख रहा है।

    Hero Image
    3 जुलाई से शुरू है अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। चार दिन में बाबा अमरनाथ यात्रा ने पचास हजार की संख्या को पार कर लिया है। इससे पता चलता है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यात्रा तीन जुलाई से शुरु हुई थी। पहले तीन दिन में 47 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 7208 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था आज सुबह पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ जो शाम को अपने गंतव्य तक पहुंच गया। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा कर रहे हैं।

    यात्रा के प्रबंधों का नियमित तौर पर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड व प्रशासन के अलावा संबंधित विभागों की तरफ से जायजा लिया जा रहा है। बारिश के बीच रवाना हुए 7,208 तीर्थ यात्रियों के पांचवें जत्थे में 5258 पुरुष, 1,587 महिलाएं, 277 साधु, 56 साध्वियां और 30 बच्चे शामिल थे। आज तक रवाना हुए जत्थे में से आज बुधवार को रवाना हुआ जत्था सबसे बड़ा था। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से कुल 31,736 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

    पहले तीर्थयात्री काफिले में 147 वाहनों में 3,199 तीर्थयात्री थे, जो गांदरबल जिले में 14 किमी के छोटे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए, इसके बाद 160 वाहनों में 4,009 तीर्थ यात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किमी के पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुआ। हालांकि जम्मू में रात भर भारी बारिश होती रही लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।

    अब तक 3 जुलाई को यात्रा की शुरुआत के बाद से 50,000 से अधिक तीर्थ यात्री 3,880 मीटर ऊंची बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के लिए अब तक करीब 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। वहीं करंट पंजीकरण भी जारी है। यात्री निवास भगवती नगर आए बिना सीधे ही अधिक संख्या में श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम जा रहे हैं।