अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है देश-विदेश से भक्त आ रहे हैं। पहले छह दिनों में 128694 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लगभग 60% सीधे बालटाल-पहलगाम से यात्रा कर रहे हैं। फिलीपींस से आई महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा और व्यवस्था की प्रशंसा की। यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व जोश बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अगले दो दिन में श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख पार कर जाएगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले छह दिन में 12,86,94 पहुंच श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। अब तक 55,481 श्रद्धालु यात्री निवास जम्मू से पहलगाम और बालटाल मार्ग से जा चुके हैं। इससे पता चलता है कि 50 से 60 प्रतिशत श्रद्धालु सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच यात्रा पर जा रहे हैं।
बुधवार को 16720 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इनमें 12088 पुरुष, 3793 महिलाएं, 189 बच्चे, 183 साधु, 9 साध्वियां, 458 सुरक्षा बल शामिल थे। 7579 श्रद्धालुओं का आठवां जत्था बुधवार सुबह पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।
इनमें बालटाल मार्ग से रवाना हुए 3031 श्रद्धालुओं में से 2212 पुरुष, 764 महिलाएं, 13 बच्चे, 22 साधु, 20 साध्वियां शामिल थे। पहलगाम मार्ग से रवाना हुए 4548 श्रद्धालुओं में से 3507 पुरुष, 813 महिलाएं, 27 बच्चे, 145 साधु, 56 साध्वियां शामिल थे।
इस बार भगवती नगर से रवाना होने वाले जत्थों में शामिल होकर यात्रा करने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पिछले पांच-छह वर्षों की यात्रा पर नजर डालें तो पता चलता कि 70 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालु सीधे बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा करते रहे हैं। पयात्रा तीन जुलाई से शुरू हुई थी जो 38 दिन चलकर रक्षा बंधन वाले दिन नौ अगस्त को संपन्न होगी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण करवा भी यात्रा कर रहे हैं। इस बार हेलीकॉप्टर सेवा नहीं है इसलिए इसका थोड़ा असर पड़ रहा है। पवित्र छड़ी मुबारक की प्रथम धार्मिक अनुष्ठान, भूमि-पूजन, नवग्रह पूजन, पवित्र छड़ी पूजन एवं ध्वजारोहण का आयोजन 10 जुलाई को व्यास-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह 11 बजे छड़ी विश्राम-स्थल पहलगाम में महंत दीपेंद्र गिरि जी द्वारा किया जाएगा फिलीपींस भी आई एक महिला श्रद्धालु ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि वह यहां पंजाब के नूरमहल जत्थे के साथ आई हूं। जैसे पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, उस वजह से लोग डर गए थे। यहां आकर देखा तो कोई डर का माहौल नहीं है। मैंने यहां पर देखा कि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हैं व लंगर लगे हुए हैं।
जो भी यात्रा पर हंसते खेलते आए है, वे वैसे ही हंसते खेलते अपने घरों को वापस जाएं। भगवान भोले नाथ हर एक की मनोकामना पूरी करें। मेरा तो अनुभव अच्छा रहा है। सरकार ने सुरक्षा सहित अन्य पर्याप्त प्रबंध किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।