Amarnath Yatra 2023: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 4416 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

जम्मू, जागरण संवाददाता: बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए शनिवार को अमरनाथ श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अलावा सेना की टुकड़ियां भी जत्थे के साथ रवाना हुई।
सुरक्षा की दृष्टि से जत्था रवाना हाेने की अवधि तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आम यातायात के लिए बंद रखा गया था। श्रद्धालुओं के जत्थे की अंतिम गाड़ी करीब पांच बजे नगरोटा से आगे रवाना हुई और उसके करीब दो घंटे बाद राजमार्ग को आम यातायात के लिए खोला गया।
शनिवार को भगवती नगर स्थित यात्री निवास से 4416 श्रद्धालु दूसरे जत्थे में कश्मीर के लिए रवाना हुए। सुबह 3.52 बजे श्रद्धालुओं की पहली गाड़ी यात्री निवास से रवाना हुई और अंतिम गाड़ी 4.49 बजे यात्री निवास से निकली। यह श्रद्धालु 186 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए।
बालटाल के रास्ते से यात्रा करने के लिए शनिवार को 1683 श्रद्धालु रवाना हुए जबकि पहलगाम के रास्ते से यात्रा करने के लिए 2733 श्रद्धालु जम्मू से रवाना हुए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की आइआरपी बटालियन के डीएसपी खुदमुख्तार देव तथा सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट परवीन कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षा टुकड़ियां रवाना हुई।
इसी तरह पहलगाम मार्ग पर आइआरपी बटालियन के डीएसपी अनुरूप शर्मा व असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ियां जत्थे के साथ रवाना हुई।
पहलगाम मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु
पुरुष : 2173
महिलाएं : 310
बच्चे : एक
साधु : 227
साध्वी : 22
बालटाल मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु
पुरुष : 1314
महिलाएं : 306
बच्चे : 14
साधु : 44
साध्वी : 5
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।