Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Crime News: हत्या कर तीन वर्ष से फरार आरोपित साथी संग गिरफ्तार, रिवाल्वर और तेजधार हथियार मिले

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:10 PM (IST)

    खालसा चौक में तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या के मामले में फरार आरोपित अपने घर पर आया है। इस सूचना पर एसडीपीओ गांधी नगर संचित गुप्ता की देखरेख में एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा ने नानक नगर स्थित गगनप्रीत सिंह के आवास पर छापेमारी की।

    Hero Image
    तीन माह पूर्व वह एक माह की पैराेल पर जेल से छूट कर बाहर आया था।

    जम्मू, जागरण संवाददाता। वर्ष 2019 में नानक नगर के खालसा चौक में एक युवक पवनप्रीत सिंह की हत्या के मामले में बीते तीन वर्ष से फरार आरोपित को गांधी नगर पुलिस ने काफी मशक्कत कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के साथ इस हत्या में शामिल एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो तीन माह पूर्व जेल से पैरोल पर छूटा था। पैरोल समाप्त होने के बाद वह कोर्ट में वापस जाने की बजाए भाग गया था। दोनों आरोपितों से पुलिस ने रिवाल्वर उसका मेगजीन, राउंड के अलावा तेजधार हथियार टोका और खोखरी भी बरामद हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी सिटी साउथ ममता शर्मा को पुख्ता सूचना मिली कि खालसा चौक में तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या के मामले में फरार आरोपित अपने घर पर आया है। इस सूचना पर एसडीपीओ गांधी नगर संचित गुप्ता की देखरेख में एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा ने नानक नगर स्थित गगनप्रीत सिंह के आवास पर छापेमारी की। गगनप्रीत को पुलिस के छापे की भनक लग गई और वह अपने घर से भाग निकला। गगनप्रीत के साथ उस समय इस हत्या में शामिल दूसरा आरोपित मलकीत सिंह निवासी नानक नगर भी मौजूद था। मलकीत सिंह को इस हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीन माह पूर्व वह एक माह की पैराेल पर जेल से छूट कर बाहर आया था।

    पैराेल पूरी होने के बाद वह जेल वापस लौटने की बजाए भाग निकला। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपितों का पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की जब पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तारी की तो गगनप्रीत के पास से एक रिवाल्वर, मैगजीन, चार जीवित राउंड और एक टोका बरामद किए। वहींं, दूसरे आरोपित मलकीत सिंह की तलाशी के दौरान उसके पास से खोखरी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, दोनों की गिरफ्तार से बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया है।

    हत्या के बाद नेपाल भाग गया था गगनप्रीत सिंह

    एसपी सिटी साउथ ममता शर्मा ने बताया कि खालसा चौक में तीन वर्ष पूर्व हत्याकांड में तीन आरोपित शामिल थे। आरोपित मलकीत सिंह और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गलकीत सिंह कुछ समय पूर्व पैरोल पर बाहर आया था। कमलजीत सिंह इन दिनों जमानत पर बाहर है। तीसरा आरोपित गगनप्रीत इस हत्याकांड के बाद नेपाल भाग गया था। पुलिस को सूचना मिली कि तीन वर्ष बाद गगनप्रीत सिंह घर पर लौटा है। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी।