Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritpal Singh: अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज, लाइसेंस रिन्यू के लिए दिए थे फर्जी दस्तावेज

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 03:11 PM (IST)

    Amritpal Singh वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के गनमैन वीरेंद्र सिंह के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को लाइसेंस ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

    किश्तवाड़, एएनआई। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने फर्जी लाइसेंस के मामले में केस दर्ज कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में वरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किश्तवाड़ पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2014 में अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह को किश्तवाड़ से बंदूक का लाइसेंस मिला था। उसने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। बता दें कि अमृतपाल के गनमैन के खिलाफ कार्रावई पंजाब पुलिस की शिकायत के बाद की गई। पंजाब पुलिस ने किश्तवाड़ पुलिस को इस मामले से अवगत कराया था और जांच की अपील की थी।

    इस्तेमाल किए थे फर्जी दस्तावेज

    अमृतपाल का गनमैन वरिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। 2014 में अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह को किश्तवाड़ से बंदूक का लाइसेंस मिला था। लाइसेंस को रिन्यू कराते समय उसने जो दस्तावेज जमा किए, वो सभी दस्तावेज फर्जी थे। फर्जी दस्तावेजों को लेकर अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की और केस दर्ज कर दिया है। 

    आज गुरुवार को उपायुक्त ने वरिंदर सिंह के लाइसेंस को रद्द कर दिया और किश्तवाड़ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    गनर पर लगा था एनएसए

    पंजाब में चर्चित अमृतपाल सिंह मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करके उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। इसी में से एक अमृतपाल का गनमैन रहा वरिंदर सिंह भी शामिल है। वरिंदर सिंह को पुलिस ने 27 मार्च को गिरफ्तार किया था।

    अमृतपाल के इस गनमैन पर एनएसए लगाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था।