Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू कश्मीर से पार्टी के 321 डेलिगेट ने मतदान किया

    जम्मू कश्मीर में मतदान की प्रक्रिया पीआरओ रंजीता रंजन की देखरेख में हुई। रंजीता रंजन पार्टी मुख्यालय श्रीनगर पहुंची थी। पीआरओ रंजीता रंजन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 95 प्रतिशत मतदान हुआ। एपीआरओ डा. ऐमी याज्ञिक ने कहा कि जम्मू में 93 प्रतिशत मतदान हुआ।

    By satnam singhEdited By: Vikas AbrolUpdated: Mon, 17 Oct 2022 07:21 PM (IST)
    Hero Image
    जम्मू संभाग में 170 डेलिगेट में से 158 डेलिगेट ने मतदान किया।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से पार्टी के 321 डेलिगेट ने मतदान किया। पार्टी मुख्यालय जम्मू और श्रीनगर में मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू कश्मीर में मतदान की प्रक्रिया पीआरओ रंजीता रंजन की देखरेख में हुई। रंजीता रंजन पार्टी मुख्यालय श्रीनगर पहुंची थी। पीआरओ रंजीता रंजन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 95 प्रतिशत मतदान हुआ। एपीआरओ डा. ऐमी याज्ञिक ने कहा कि जम्मू में 93 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू संभाग में 170 डेलिगेट में से 158 डेलिगेट ने मतदान किया। जम्मू में एपीआरओ सुखवंत सिंह बराड़ ने बताया कि जम्मू में 151 वोट डाले गए। इसमें जम्मू कोटा के 148 वोट थे। कश्मीर संभाग के दो डेलिगेट को जम्मू में वोट डालने की अनुमति दी गई। चुनाव ड्यूटी पर डा. ऐनी याज्ञिक ने अपना वोट जम्मू में डाला। जम्मू संभाग के दस डेलिगेट को श्रीनगर में वोट डालने की अनुमति दी गई। इस तरह से जम्मू में 170 डेलिगेट में से 158 डेलिगेट ने मतदान किया। रंजीत रंजन ने श्रीनगर में वोट डाला। शहीदी चौक जम्मू में पार्टी मुख्यालय में चुनावी प्रक्रिया दो असिस्टेंट रिर्टानिंग अधिकारियों की देखरेख में हुई। श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता डा. कर्ण सिंह, तारिक हमीद करा, प्रदेश प्रधान गुलाम अहमद मीर, मौजूदा प्रधान गुलाम रसूल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सैफुउद्दीन सोज समेत अन्य डेलिगेट ने मतदान किया। जम्मू पार्टी मुख्यालय में कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, मुलाराम, योगेश साहनी, जहांगीर मीर, शब्बीर अहमद खान, मनमोहन सिंह समेत अन्य डेलिगेट ने मतदान में हिस्सा लिया।

    पार्टी के प्रदेश प्रधान विकार रसूल ने कहा कि ग्रामीण व दूरदराज इलाकों से डेलिगेट भी मतदान करने के लिए पहुंचे थे। जम्मू संभाग के कुछ डेलिगेट ने श्रीनगर पार्टी मुख्यालय व कश्मीर संभाग के कुछ डेलिगेट ने जम्मू पार्टी मुख्यालय में बने मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंचे थे। विकार रसूल ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाने की व्यवस्था है। ऐसी निष्पक्ष प्रक्रिया किसी और पार्टी में नजर नहीं आती।

    जम्मू में कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से यह बात साफ हो गई है कि पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र है मगर भाजपा में ऐसा नहीं है। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हुई है। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार के दौरान जम्मू व श्रीनगर आकर पार्टी डेलिगेट के साथ बैठक करके समर्थन मांगा था मगर दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर जम्मू नहीं आए। इससे कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने सर्वसम्मति से जम्मू व श्रीनगर में डेलिगेट की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित करके राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह पार्टी हाईकमान को दिया था।पार्टी सूत्र बताते हैं कि जम्मू कश्मीर के अधिकतर डेलिगेट का रुझान खड़गे की तरफ अधिक रहा है। खड़गे को अनुभवी नेता बताया जाता था। साथ में खड़गे विवादों से दूर रहते हैं।