विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमा पार से कश्मीर को दहलाने की साजिश! रियासी के 30 लापता आतंकी PAK में सक्रिय, घाटी में भेज रहे हथियार और पैसा

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 02:55 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने खुलासा किया है कि रियासी जिले के 30 आतंकवादी पाकिस्तान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये 1991-2003 के बीच लापता हुए थे और अब हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं।

बाएं- जम्मू-कश्मीर डीजीपी नलिन प्रभात (जागरण आर्काइव)

बाएं- जम्मू-कश्मीर डीजीपी नलिन प्रभात (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. रियासी के आतंकी पाकिस्तान में ले रहे ट्रेनिंग

  2. आतंकियों के खिलाफ 2024 में एफआईआर दर्ज की गई

  3. आतंकी भारत के खिलाफ रच रहे षड्यंत्र

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका उस समय प्रबल हो गई, जब केंद्रशासित प्रदेश के डीजीपी ने खुलासा किया कि हमले के लिए पाकिस्तान में 30 आतंकवादी ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर के ही हैं, जो ट्रेनिंग के लिए सीमा पार पहुंचे हैं।

बुधवार को डीजीपी नलिन प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू संभाग के रियासी जिले के 30 आतंकवादी पाकिस्तान चले गए हैं। ये आतंकी 1991 से लेकर 2003 के बीच लापता हुए थे।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और पैसा मुहैया करा रहे हैं। पुलिस प्रमुख ने बताया कि महोर पुलिस स्टेशन को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि महोर और चसाना के रहने वाले करीब 30 आतंकवादी ऐसे हैं जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए हथियारों की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डीजीपी ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा, "ये लोग अब पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं। वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और पैसा भेज रहे हैं। इसके साथ ही, वे युवाओं को भड़काकर कट्टरपंथी बना रहे हैं ताकि वे इस इलाके में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकें।"

nalin_prabhats_news

पाकिस्तान से काम कर रहे इन 30 आतंकवादियों की पहचान इस प्रकार है..,

  • शाडोल के मोहम्मद कय्यूम।
  • शजरू के मोहम्मद सबदार।
  • खौर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद और गुलाम कादिर (दोनों समदू के बेटे)।
  • खौर के ही मुश्ताक अहमद और दादा के रहने वाले खुशहाल हुसैन।

इस लिस्ट में कर्मकथा के रहने वाले अब्दुल मजीद, मोहम्मद रफीक (उर्फ शब्बीर), शब्बीर अहमद और मंजूर अहमद, शजरू के रहने वाले मखना और अलाफ दीन, लार के अब्दुल मजीद, शजरू के गुलाम मोहम्मद (उर्फ गामा) और सिलधार के मुश्ताक अहमद के नाम भी शामिल हैं।

अन्य लोगों में शाडोल के मोहम्मद यूसुफ खकमत (उर्फ बिलाल), चकरास के मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद अशरफ, लाध के गुलाम मोहम्मद, शिब्रास के अब्दुल हामिद नजर (उर्फ महामदू), सिलधार के जमाल दीन और चिकलास के तालिब हुसैन शामिल हैं।

बाकी नामों में लढ़ के रहने वाले मोहम्मद रफीक और गामी गुज्जर, तुल्ली के मोहम्मद रफीक, कुंदरधन के मोहम्मद कासिम, बालमतकोट के अब्दुल हामिद, बागोदास के शब्बीर अहमद, कुंदरधन के मोहम्मद रफीक और हसोते के मोहम्मद अली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- J&K: शेषनाग में सड़क निर्माण पर भड़कीं महबूबा, उमर सरकार से फैसला वापस लेने की मांग; तारिगामी ने भी उठाए सवाल

साल 2024 में दर्ज हुई एफआईआर

साल 2024 में महोर पुलिस ने इन कथित आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड सामग्री नियंत्रण प्रावधानों, और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए और पांच ऐसे कथित आतंकवादियों की पहचान की, जो हथियारों और गोला-बारूद की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान चले गए थे।

ये लोग सीमा पार से इलाके में आतंकवादी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिशों में सक्रिय रूप से शामिल थे और आतंकवाद को फंड देने के लिए अपनी जमीनें बेच रहे थे।

इनकी पहचान महोर तहसील के शाडोल निवासी मोहम्मद कय्यूम (उर्फ अब्दुल कय्यूम), बिडर निवासी बशीर अहमद (उर्फ मासूम), अरनास तहसील के हुंडर निवासी शौकत अली, थुरू तहसील के खांती निवासी मंजूर अहमद (उर्फ मंजूर हुसैन) और थुरू के ही इम्तियाज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने रियासी के इन पांच आतंकवादियों की 27 कनाल से ज्यादा जमीन भी जब्त कर ली है। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकियों की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई, 27 कनाल जमीन होगी कुर्क; पाकिस्तान से चला रहे थे नेटवर्क

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।