भारत व थाईलैंड ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारत व थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-2017 आयोजित किया गया। हिमाचल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारत व थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-2017 आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश के बकलोह में फ्रेंडली फारेन कंट्री नोड में भारत व थाईलैंड के सैनिकों ने 15 दिन तक अभ्यास किया। इसमें एक-दूसरे देश के युद्ध लड़ने के तरीकाकार की समझ, रणनीति को शामिल किया गया था। अभ्यास का समापन आतंकवाद विरोधी अभियान की ट्रेनिंग के साथ हुआ। दाह डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल वीएस राणाडे ने संयुक्त सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास से मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत होंगे। दोनों देशों के पर्यवेक्षकों ने अभ्यास को बेहतर बताते हुए कहा कि पेशेवर ट्रेनिंग से सैनिकों का विश्वास बढ़ेगा। दोनों देशों की सेनाओं को आतंकवाद का सामना करने के अनुभव का फायदा मिलेगा। संयुक्त अभ्यास उत्तरी कमान के अधीन आने वाले दाह डिवीजन की डलहौजी ब्रिगेड ने आयोजित किया था।
---------------------
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।