तेज विकास से राज्य भी अछूता नहीं : प्रिया सेठी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश वासियों को सशक्तबना
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश वासियों को सशक्तबना रही है। देश में तेज विकास से जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं है।
शिक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने रविवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर मनवाल में पार्टी के एक कार्यक्रम में यह बात कही। वहीं, मढ़ में भाजपा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां उजागर की। उनके साथ क्षेत्र के विधायक सुखनंदन चौधरी भी मौजूद थे।
केंद्र सरकार की तीन वर्षो की उपलब्धियों को उजागर करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता बरतते हुए केंद्र सरकार ने अपने तीन वर्षो के काम का लेखा-जोखा दिया था। मोदी सरकार की जनकल्याण की 111 योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अपने लिए काम करती थी। हमारी सरकार देश के 125 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी के साथ वरिष्ठ नेता नंदकिशोर शर्मा व ओमी खजूरिया मौजूद थे। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य रखा है।
वहीं, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी ने विचार व्यक्तकरते कहा कि केंद्र सरकार ने तीन वर्षो में राज्य के लिए बहुत कुछ किया। विकास के नए प्रोजेक्ट शुरू करने के साथ लोगों के कल्याण के लिए अरबों रुपये के फंड जुटाए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।