Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिकुटा नगर में घरों में घुस गया नाले का पानी

    By Edited By:
    Updated: Sun, 21 Jul 2013 06:12 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, जम्मू : त्रिकुटा नगर में नाले पर अतिक्रमण करना लोगों पर भारी पड़ गया। निकासी नहीं मिलने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया। वार्ड नं. एक एक्सटेंशन (खू वाली गली) में आधा दर्जन मकानों की चार दीवारी ढह गई। नाले के ब्लाक होने से स्थिति उत्पन्न हुई। करीब पांच फीट चौड़ा नाला जगह जगह से ब्लाक था और गहराई में भी कम था। कई जगहों पर नाले को कवर किया था। बारिश होने के कारण तेज बहाव के पानी को नाले से निकासी नहीं मिल पाई। ओवर फ्लो होकर पानी आसपास के दर्जनों घरों में पानी घुस गया। सबसे बड़ा नुकसान विपुल गुप्ता को हुआ जिसके घर के पीछे से नाले का पानी आ घुसा। चहारदीवारी गिरने से पौधे बर्बाद हो गए। साथ लगते एक और मकान की चहारदीवारी ढह गई। नाले के साथ लगते कुछ और घरों और झुग्गी-झोंपड़ियों में भी ऐसा ही नुकसान हुआ। नाले का पानी लोगों के घरों में उतरने से खू वाली गली क्षेत्र में लोग रात भर घरों से पानी निकालते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर अतिक्रमण होने से ही यह आफत बनी है। दो साल पहले भी बारिश होने पर क्षेत्र के कुछ मकानों की दीवारें ढह गई थी। क्षेत्रवासी रवि कुमार का कहना है कि यहां से गुजरने वाला नाला चंद साल पहले काफी गहरा व चौड़ा हुआ करता था। बाद में यह छोटा होकर रह गया। विपुल गुप्ता का कहना है कि अतिक्रमण ने ही लोगों की मुसीबतें लाई हैं। नाला जगह-जगह से ब्लॉक है। इसे खुलवाया जाना चाहिए। गांधी नगर के ग्रीन बेल्ट पार्क क्षेत्र में पानी के बहाव के कारण नाले का बड़ा हिस्सा गिर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर