विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs CHN: भारतीय महिला हॉकी टीम के आगे बेबस हुआ चीन, दीपिका की शानदार हैट्रिक की बदौलत 6-2 से जीता मुकाबला

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:04 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में चीन को 6-2 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई।

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो: HI)

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो: HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चीन के खिलाफ भोपाल में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। भारत के लिए दीपिका ने कमाल किया और गोल की हैट्रिक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी गोल की हैट्रिक लगाई थी।

भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी और विपक्षी टीम को 7-0 से हराया था। अब चीन के खिलाफ भी टीम इंडिया ने एकतरफा मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने मैच में 6-2 से जीत दर्ज की।

भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई बढ़त

चीन के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली थी। खेल के पहले मिनट में ही शानदार फॉर्म में चली दीपिका ने गोल दागा और भारतीय महिला टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। खेल के 14वें मिनट में भारत को एक बार फिर पीसी मिली और फिर से दीपिका ने निराश नहीं किया। उन्होंने गोल दाग भारत को 3-0 से बढ़त दिला दी और चीनी टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई।

चीन को 15वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और मेहमान टीम भी इसका फायदा उठाने से नहीं चूकी। चीन के लिए किंगमियाओ फेंग ने गोल दागकर स्कोर को 3-1 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत को बढ़त

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी बढ़त को बनाए रखा। लालरेम्सियामी ने खेल के 19वें मिनट में गोल दागा और उन्होंने भारत की बढ़त को 4-1 कर दिया। इसके बाद 22वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और नेहा ने गोल दागकर टीम इंडिया को 5-1 की बड़ी बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा

मैच के दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में 34वें मिनट में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने इस मौके पर गोल किया। उनके लिए टोंग चेन ने दूसरा गोल दागा और स्कोर को 5-2 कर दिया। 38वें मिनट में भारतीय टीम के लिए साक्षी राणा ने गोल कर भारत को 6-2 से बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और भारत ने मैच को 6-2 से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- India-W vs Thailand-W: भारत ने थाईलैंड को किया शर्मसार, दीपिका के हैट्रिक के दम पर टीम इंडिया ने 7-0 से जीता मुकाबला

यह भी पढ़ें- भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर सीरीज पर किया कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।