भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर सीरीज पर किया कब्जा
भारतीय टीम ने शुरुआती मैच 3-2 से जीता था, जबकि अगले दोनों मुकाबले 2-2 से बराबर रहे थे। आखिरी मैच ड्रॉ होने के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा किया।

भारतीय हॉकी टीम (P.C - Hockey India X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
पीटीआई, ऑकलैंड। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भारत-न्यूजीलैंड खेल एकता शताब्दी समारोह के तीसरे और आखिरी मैच में रविवार को मेजबान टीम के साथ 2-2 का ड्रॉ खेला. इस नतीजे के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत ने सीरीज में अपराजित रहते हुए अभियान समाप्त किया।
भारतीय टीम ने 19 नवंबर को शुरुआती मैच 3-2 से जीता था, जबकि अगले दोनों मुकाबले 2-2 से बराबर रहे. न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच में मजबूत शुरुआत की। डिलन थामस ने नौवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। भारत के कप्तान संजय ने 16वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। दो मिनट बाद कार्ति सेल्वम ने मैदानी गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। यह मुकाबला लायड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने आखिरी चरण तक बढ़त बनाए रखी, लेकिन न्यूजीलैंड ने बराबरी के लिए प्रयास जारी रखे। बेंजी कुल्हेन ने 55वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। दोनों टीमों ने अंतिम क्षणों में जीत के लिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बराबरी नहीं तोड़ सका।
खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने पर खेला गया था टूर्नामेंट
तीन मैचों की सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इन संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी, जब मेजर ध्यानचंद वाली भारतीय सेना की हाकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। शताब्दी समारोह ने दोनों देशों को साझा खेल इतिहास का जश्न मनाने और हाकी संबंध मजबूत करने का अवसर दिया।