विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs KOR: मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो के दम पर जीता भारत, दक्षिण कोरिया को दी मात

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:24 PM (GMT+05:30)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दक्षिण कोरिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने कोरिया को दी मात (फोटो-HI)

भारत ने कोरिया को दी मात (फोटो-HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने एशियन हॉकी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शनिवार को दक्षिण कोरिया को रौंद दिया है। सलीमा टेटे की टीम की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने मलेशिया को मात दी थी।

भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया। टीम इंडिया की ओर से मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल दागा। अब भारत का सामना रविवार को थाईलैंड से होगा, जहां टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

पहले क्वार्टर में नाकमायब रहा भारत

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से अटैक करना शुरू कर दिया था। भारत ने पहले क्वार्टर में पांच पेनल्टी कॉर्नर बनाए। मगर वो एक बार भी गोल नहीं दाग पाया।

कोरिया ने पहले क्वार्टर में शानदार डिफेंस का मुजायरा पेश किया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारत ने कोरिया के डिफेंस को भेद बढ़त हासिल की।

मुमताज ने दागा गोल

भारतीय टीम को दूसरे क्वार्टर में भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। मगर वो गोल करने में नाकामयाब रहा। हालांकि 29 मिनट और 14वें सेकेंड में भारत की ओर से शानदार फील्ड गोल आया।

भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया के प्लेयर्स को चकमा देते हुए डी में एंट्री मारी और मुमताज खान ने बेहतरीन गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी भारत का शानदार गोल

भारतीय महिला टीम ने दूसरे हाफ की शानदार शुरूआत की। भारत ने इस क्वार्टर में भी पीसी बनाए। इस बार टीम ने पीसी का फायदा उठाया।

सुनेलिता टोप्पो ने शानदार डिफ्लेक्शन कर कोरिया के गोलकीपर को चकमा दिया और भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में कोरिया ने की वापसी की कोशिश

भारत लगातार अटैक कर कोरिया पर दबाव बना रहा था। मगर कोरिया ने शानदार डिफेंस दिखाया और भारत को तीसरा गोल करने से रोका। हालांकि कोरिया ने मैच में 55वें मिनट में वापसी की।

होंग योनग्यून ने शानदार गोल दागकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी के पांच मिनटों में कोरिया को दूसरा गोल दागने नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy 2026 में भारत की विजयी शुरुआत, पिछड़ने के बाद मलेशिया को दी मात; डेब्यू मैच में छाईं पूजा साहू

यह भी पढ़ें- भोपाल में सजेगा हॉकी का 'महाकुंभ', रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम की नजरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।