India-W vs Thailand-W: भारत ने थाईलैंड को किया शर्मसार, दीपिका के हैट्रिक के दम पर टीम इंडिया ने 7-0 से जीता मुकाबला
भारतीय महिला टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए थाईलैंड को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

भारत ने थाईलैंड को दी करारी शिकस्त (फोटो-HI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दीपिका की हैट्रिक के दम पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारत ने थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंद दिया है। भारत ने इससे पहले मलेशिया और दक्षिण कोरिया को मात दी थी।
भोपाल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले मिनट से ही थाईलैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। भारत के पांच खिलाड़ियों ने मैच में गोल दागा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले क्वार्टर में ही भारत ने की थाईलैंड की हालत खराब
भारत ने शुरुआत में पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बना लिया। हालांकि, वो गोल करने में नाकामयाब रहा। इसके बाद चौथे मिनट में पीसी के जरिए गोल कर नवनीत कौर ने भारत को बढ़त दिलाई।
भारत गोल करने के बाद और आक्रामक खेल दिखाने लगा। दीपिका ने 9 मिनट और 30 सेकेंड पर बेहतरीन फील्ड गोल दागा। दीपिका यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने एक मिनट के भीतर एक और मैदानी गोल दागकर भारत को पहले क्वार्टर में 3-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे क्वार्टर में भारत को दो पीसी मिले। मगर वो गोल करने में नाकामयाब रहा। लेकिन पहले हाफ की समाप्ति से कुछ समय पहले मुमताज खान ने गोल दागकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में सुनेलिता टोप्पो का गोल
भारतीय महिला टीम ने तीसरे क्वार्टर कुल पांच पीसी बनाए। मगर वो एक बार भी मिले मौके को भुना नहीं पाई। हालांकि, इस क्वार्टर में एक गोल भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने फील्ड गोल दागा।
टोप्पो के बेहतरीन गोल से भारत 5-0 से आगे हो गया। थाईलैंड इस क्वार्टर में भी एक भी पीसी नहीं बनाया। भारत ने लगातार अपने अटैक से थाईलैंड के डिफेंस को परेशान किया।
दीपिका ने आखिरी क्वार्टर में पूरी की हैट्रिक
दीपिका ने आखिरी क्वार्टर में 55वें मिनट में मैदानी गोल दागकर की मदद से गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके कुछ ही देर बार नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक के मदद से गोल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया।
नवनीत ने मैच में दो गोल दागे। वहीं मुमताज, टोप्पो और बलजीत कौर के स्टिक से एक-एक गोल आए। इस तरह भारत ने थाईलैंड को बुरी तरह रौंद दिया और टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने की जबरदस्त वापसी, पाकिस्तान ने गंवाया सातवां विकेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।