विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs PAK-A: राणा जी की दबंगई से परेशान हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, बडोनी को हुआ फायदा; फिर हर्षित ने दिखाई उंगली-Video

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:04 PM (IST)

हर्षित राणा ने अपने अग्रेसिव अंदाज से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया, जिसका फायदा आयुष बडोनी को मिला। उन्होंने विकेट चटकाकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

हर्षित का अग्रेसिव अंदाज

हर्षित का अग्रेसिव अंदाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शमिल हुसैन और माज सदाकत ने भारत ए के खिलाफ पहले ही गेंद से गेंदबाजों को पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने छह ओवर में 64 रन बंटोर लिए। इसके बाद सातवें ओवर में हर्षित राणा ने अलग हथकंडा अपनाकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया, जिसका फायदा अगले ओवर में आयुष बडोनी को मिला.

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच रविवार को दोहा में एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप का मुकाबला हो रहा है। इस दौरान हर्षित राणा का अग्रेसिव अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सातवें ओवर में हर एक गेंद के बाद जाकर बल्लेबाजों को कुछ कहते हुए देखा गया, जिसका फायदा टीम इंडिया को हुआ।

हर्षित ने किया परेशान, बडोनी ने चटकाया विकेट

सातवें ओवर में हर्षित राणा ने गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बातों से भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान करने का प्लान बनाया। पहली गेंद पर उन्होंने माज सदाकर को बीट कर दिया। इसके बाद उनकी तरफ बढ़कर कुछ कहते हुए दिखाई दिए।

दूसरी गेंद पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हर्षित की गेंद पर सदाकत रैंप शॉट खेलने के प्रयास में बीट हो गए। इसके बाद हर्षित फिर कुछ कहने के लिए सदाकत के पास पहुंचे।

सदाकत ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वो नॉन स्ट्राइक पर पहुंचे ही थे कि हर्षित और उनके बीच कहा-सुनी हुई। हर्षित ने फिर लगातार दो गेंदों पर शमिल हुसैन को भी चकमा देकर कुछ कहा। हर्षित ने सातवें ओवर में सिर्फ एक रन दिया।

हर्षित के बाद अगले ओवर में आयुष बडोनी गेंदबाजी करने आए। राणा के आक्रामक रवैये का फायदा बडोनी का मिला। बडोनी की गेंद पर शमिल हुसैन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। हर्षित ने उनका कैच पकड़ा और सदाकत को उंगली दिखाकर अग्रेसवि अंदाज में बाहर जाने को कहा।

 

हर्षित को भी मिली सफलता

हर्षित इसके बाद अगले ओवर में आए और तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहैल नजीर का विकेट चटकाया। रोहैल बिना खाता खोले आउट हो गए।

पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। सदाकत 53 और हसन नवाज 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: भारत के लिए सिरदर्द बने माज सदाकत, जड़ा तूफानी अर्धशतक

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: मैच खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड ने डाले हथियार, रचिन रविंद्र ने दिखाई बेबसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।