IND VS NZ: मैच खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड ने डाले हथियार, रचिन रविंद्र ने दिखाई बेबसी
भारतीय टीम ने पहली पारी में 352 रन की लीड हासिल की। इसके जवाब में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 119 रन बनाए हैं।

रचिन रविंद्र (P.C - X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हम साझेदारी बनाएंगे और पूरे ओवर खेलेंगे: रचिन
रचिन रविंद्र ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अभी बहुत बैटिंग बाकी है। हम जानते हैं कि यह 90 ओवर की बैटिंग है। उम्मीद है कि हमने आज रात जैसा किया, वैसा ही करेंगे, अच्छी पोजीशन में पहुंचेंगे, बॉल दर बॉल अच्छा करते रहेंगे और साझेदारी बनाएंगे।
हम गेम में काफी पीछे हैं: रचिन
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने कहा, दो विकेट गिरने के बाद चौथे दिन का आखिरी सेशन बचाना हमारे लिए पॉजिटिव था, हम साफ तौर पर गेम में काफी पीछे हैं, दो विकेट गिरने के बाद यह अच्छा समय था. उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फील्ड में हम पर दबाव डाला। रविंद्र ने कहा कि हम जानते हैं कि यह काफी अच्छा विकेट रहा है, इसलिए उम्मीद है कि हम लंबे समय तक खुद को लगा पाएंगे और तीन सेशन बैटिंग कर पाएंगे। रविंद्र ने कहा, वेलिंगटन में अगर थोड़ी और हवा चलती है, तो शायद विकेट थोड़ा और सूख जाएगा, पिच थोड़ा और टर्न ले सकती है, हमें इसे ध्यान में रखना होगा।