विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस खिलाड़ी के फैन हैं ध्रुव जुरेल ? खोला राज, कहा- मैं उन्हें अपना मेंटर मानता हूं

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:50 PM (IST)

ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेल के चौथे दिन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 78 रनों की दमदार पारी खेली।

ध्रुव जुरेल (P.C - BCCI X)

ध्रुव जुरेल (P.C - BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकंजा कस लिया है। खेल के चौथे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने दमदार पारी खेली। ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा, वहीं ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। जुरेल ने पंत के साथ मिलकर सिर्फ 14 ओवरों में 75 रनों की शानदार साझेदारी की। चौथे दिन के खेल के बाद ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है।
 
ध्रुव जुरेल ने कहा, मैं अक्सर ऋषभ पंत से सलाह लेता हूं, जिससे मैं उनके माइंडसेट और उनके साहसिक शॉट्स के पीछे की सोच को समझ सकें। उन्होंने कहा कि मैं जितना हो सके, उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं।
 

ऋषभ पंत को बताया अपना मेंटर

ध्रुव जुरेल ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपना मेंटर बताया है। जुरेल ने कहा कि पंत की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे स्थिति को बहुत अच्छे से समझते हैं, अपनी सूझबूझ पर भरोसा करते हैं और कुछ ऐसा कर दिखाते हैं जिसकी विपक्षी टीम को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती। जुरेल ने पंत को असाधारण खिलाड़ी बताया है। 
 

पंत ने खेली दमदार पारी 

वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत की पारी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने 153 गेंदों पर 128 रनों की  पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वे सभी SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं। 

भारत ने 720/9 के स्कोर पर घोषित की पहली पारी

 ऋषभ पंत के रिकॉर्ड नौवें शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 78 रन की पारी खेली। भारत को पहली पारी में 352 रन की बढ़त हासिल हुई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम डेवॉन कोन्वे (59) और रचिन रविंद्र (27) की पारी से संघर्ष कर रही है। न्यूजीलैंड के खेल के चौथे दिन टॉम लैथम का विकेट गंवाया। लैथम का विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। वहीं हेनरी निकोल्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। 
 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऋषभ पंत के ऐतिहासिक शतक से भारत ने बनाया रिकॉर्ड टोटल, न्यूजीलैंड की हालत खराब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।