विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND VS NZ: ध्रुव जुरेल बने 'सुपरमैन', एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच; यकीन करना मुश्किल- VIDEO

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:51 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 12:54 PM (IST)

ध्रुव जुरेल ने फुर्ती दिखाते हुए शानदार डाइव लगाई और जमीन से ठीक पहले एक हाथ से गेंद को लपक लिया। जुरेल की इस कैच के लिए सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

ध्रुव जुरेल ने लपका बेहतरीन कैच (P.C - BCCI X)

ध्रुव जुरेल ने लपका बेहतरीन कैच (P.C - BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम वेलिंगटन टेस्ट मैच में आमने-सामने है। खेल के चौथे दिन टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम ने खेल के चौथे दिन पहली पारी में 352 रन की लीड हासिल की। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 119 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अभी भारत से 233 रन पीछे है। खेल के चौथे दिन ऋषभ पंत ने जहां अपने शतक से महफिल लूटी, वहीं ध्रुव जुरेल ने भी एक हैरतअंगेज कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया।
 
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच से हेनरी निकोल्स की पारी का अंत किया। हेनरी निकोल्स ने पहली इनिंग में न्यूजीलैंड के लिए शतकीय पारी खेली थी। जुरेल का यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

एक हाथ से लपका कैच 

 
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टॉम लैथम (00) के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया था। इसके बाद हेनरी निकोल्स और डेवॉन कोन्वे ने न्यूजीलैंड की पारी की संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसके बाद आक्रामक फील्डिंग लगाई। हेनरी निकल्स को घेरने के लिए शॉर्ट लेग पर ध्रुव जुरेल की तैनाती की गई। 23वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया। गेंद बल्ले से लगने के बाद तेजी से जमीन की तरफ जा रही थी। शॉर्ट लेग पर तैनात जुरेल ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए डाइव लगाई और गेंद को जमीन से ठीक पहले एक हाथ से गेंद को लपक लिया। हेनरी निकोल्स 31 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 
 
 
 

भारत ने 720/9 के स्कोर पर घोषित की पहली पारी

 
ऋषभ पंत के रिकॉर्ड नौवें शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 78 रन की पारी खेली। भारत को पहली पारी में 352 रन की बढ़त हासिल हुई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम डेवॉन कोन्वे (59) और रचिन रविंद्र (27) की पारी से संघर्ष कर रही है। न्यूजीलैंड के खेल के चौथे दिन टॉम लैथम का विकेट गंवाया। लैथम का विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। वहीं हेनरी निकोल्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। 
 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।