IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह का खिलौना बने टॉम लैथम, 29 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ये दिन; भारतीय गेंदबाज ने खास लिस्ट में लिखवाया नाम
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और खाता तक नहीं खोल पाए। दोनों बार वह जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।
-1795326792010_m.webp)
जसप्रीत बुमराह का शिकार बने टॉम लैथम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को एक बार फिर अपना शिकार बनाया।
लैथम पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। वह खाता तक नहीं खोल पाए। इस मैच में लैथम के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला क्योंकि वह पहली पारी में भी बिना खाता खोले आउट हुए थे और बुमराह ने ही उन्हें आउट किया था।
बने तीसरे कप्तान
इसी के साथ लैथम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बन गए हैं जो एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उनसे पहले साल 1956 में हैरी केव वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाए थे। उनके बाद 1997 में स्टीफन फ्लेमिंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए थे। अब लैथम ने 29 साल बाद ऐसा काम किया है।
वह भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे ही बल्लेबाज हैं। उनसे पहले साल 2010 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में टिम मैक्इनटोश दोनों पारियों में बिना रन बनाए आउट हुए थे।
खास लिस्ट में बुमराह
बुमराह ने लैथम को पहली पारी में भी पहले ओवर में आउट किया था और दूसरी पारी में भी यही किया। इसी के साथ बुमराह भारत के ऐसे तीसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में पहले ही ओवर में विकेट लिया है। बुमराह से पहले यह काम एस श्रीसंत और जहीर खान ने किया था। श्रीसंत ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं, जहीर ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।