विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: टीम इंडिया के हाथ से चला न जाए बड़ा मौका, आखिरी दिन पर पहुंचा मामला

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:36 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 720/9 पर पारी घोषित की, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 119/2 पर है और अभी भी 233 रन पीछे है। 

भारत का पलड़ा भारी

भारत का पलड़ा भारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चार दिन का खेल हो चुका है। मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो टीम इंडिया पूरी तरह से मेजबान टीम पर हावी रही है। मैच इस समय जिस स्थिति में है वहां से सिर्फ टीम इंडिया जीत सकती है, न्यूजीलैंड की संभावना तो बिल्कुल नहीं है। हालांकि, टीम इंडिया को संभलना होगा नहीं तो उसके पास से जीत का मौका जा भी सकता है।

चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर घोषित की। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 119 रनों के साथ किया है। वह अभी भी भारत से 233 रन पीछे है।

न्यूजीलैंड के पास नहीं है मौका

न्यूजीलैंड के पास यहां से जीत का मौका न के बराबर है। उसे पहले 233 रनों की बढ़त उतारनी होगी और फिर भारत को टारगेट देना होगा। ऐसे में उसकी जीत की संभावना दिख नहीं रही है। मेजबान टीम एक ही काम कर सकती है और वो है मैच को ड्ऱॉ कराने का। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोशिश करेंगे कि वह पूरा दिन खेलें और अपने ज्यादा से ज्यादा विकेट बचाकर रखें।

इस समय डेवन कॉन्वे 59 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं और उनके साथ रचिन रवींद्र हैं जो 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह दोनों ही बल्लेबाज प्योर टेस्ट बल्लेबाज हैं और जानते हैं कि विकेट पर टिका कैसे जाता है। वैसे भी अब विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई है जो इन दोनों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

भारत को चाहिए विकेट

वहीं, भारत को जीतना है तो उसे न्यूजीलैंड के आठ विकेट बचे हुए 233 रनों से पहले गिराने होंगे या फिर यह कोशिश करनी होगी कि न्यूजीलैंड के पास ज्यादा बड़ी बढ़त न आए और जो बढ़त उसे मिले वो मामूली हो ताकि टीम इंडिया आसानी से टारगेट को हासिल कर सके। इसके लिए जरूरी है कि भारत के शीर्ष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती एक घंटे में हालात का फायदा उठा न्यूजीलैंड के अहम विकेट निकालें और बाकी गेंदबाज भी उनका साथ दें जिससे मेजबान टीम पर दबाव बने।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऋषभ पंत की स्टम्प माइक पर मस्ती ने खोला वॉशिंगटन सुंदर के भविष्य का राज! ऑलराउंडर का रिएक्शन वायरल- Video

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: ध्रुव जुरेल बने 'सुपरमैन', एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच; यकीन करना मुश्किल- VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।