विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: ऋषभ पंत की स्टम्प माइक पर मस्ती ने खोला वॉशिंगटन सुंदर के भविष्य का राज! ऑलराउंडर का रिएक्शन वायरल- Video

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:31 PM (IST)

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया, वहीं स्टंप माइक पर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर मजेदार कमेंट किया जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ऋषभ पंत का कमेंट हुआ वायरल

ऋषभ पंत का कमेंट हुआ वायरल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी शानदार बैटिंग से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली और रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन मैदान पर सिर्फ पंत का बल्ला ही नहीं चलता, वह विकेट के पीछे से लगातार बोलते भी रहते हैं।

पंत जो बोलते हैं वह स्टम्प माइक पर आसानी से कैद हो जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को पंत ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन वॉशिंगटन सुंदर भी हंस पड़े क्योंकि पंत ने सुंदर को लेकर कुछ कह दिया था।

सुंदर की होने वाली है शादी ?

पंत ने ऐसा कुछ कह दिया कि सुंदर की शादी की बात चर्चा में आ गई। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में रचिन रवींद्र बल्लेबाजी कर रहे थे और प्रसिद्ध कृष्णा ओवर फेंक रहे थे। तभी रचिन ने एक बैकफुट डिफेंस किया और कॉन्वे को रन लेने से मना कर दिया। इसके बाद पंत ने जो कहा उसे सुन हर किसी की हंसी छूट जाए। पंत ने कहा, "इधर से नहीं आएगा सिंगल, वॉशी इज रेड्डी टू मिंगल।"

पंत ने जो इंग्लिश में कहा उसका मतलब है कि वॉशिंगटन सुंदर एक से दो होने को तैयार हैं। यह बात सुनकर सुंदर की भी हंसी छूट गई। इसका वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, पंत ये सब मजाक में कह रहे थे, लेकिन अंदर की बात किसे पता। क्या पता वाकई सुंदर कुछ दिनों में शादी कर लें।

 

पंत ने किया बड़ा काम

पंत ने इस मैच में 128 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वह भारत और एशिया के पहले विकेटकीपर बने हैं जिसने सभी सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक जमाए हैं। उनके अलावा यह काम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने किया है। पंत सेना देशों में शतक जमाने वाले भारत के कुल छठे बल्लेबाज हैं।

उनके इस शतक के बूते टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 119 रनों के साथ किया है। वह अभी भी भारत से 233 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: ध्रुव जुरेल बने 'सुपरमैन', एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच; यकीन करना मुश्किल- VIDEO

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह का खिलौना बने टॉम लैथम, 29 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ये दिन; भारतीय गेंदबाज ने खास लिस्ट में लिखवाया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।