Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey: भारतीय हॉकी टीम पर हुई पैसों की बारिश, फेडरेशन से लेकर तमिलनाडु के सीएम ने की इनाम देने की घोषणा

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 08:58 AM (IST)

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर टीम इंडिया की सराहना की। साथ ही विजेता टीम के लिए 1.1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने अपने आधिकारिक बयान में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

    Hero Image
    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने मलेशिया को हराया। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर टीम इंडिया की सराहना की। साथ ही विजेता टीम के लिए 1.1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में मलेशिया को 4-3 से हराकर अपना चौथा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने अपने आधिकारिक बयान में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, "एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी के रूप में, मैं वास्तव में इस जीत पर विश्वास करता हूं। हॉकी में मैदान पर जीत से कहीं अधिक है; यह समर्पण और टीम वर्क का एक प्रमाण है जो हमारे जुनून को बढ़ावा देता है।"

    हॉकी इंडिया ने भी की इनाम की घोषणा

    उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि हम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं, हॉकी इंडिया को इस पर बहुत गर्व है खिलाड़ियों को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनके कौशल का सम्मान किया जाता है, जिनके अथक प्रयास इस सफलता में योगदान करते हैं।''

    रोमांचक रहा फाइनल मैच

    बात करें मैच की तो भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मैच में शनिवार को मलेशिया के विरुद्ध अद्भुत वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की। भारत ने चौथी बार एशियाई चैंपियंस की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। भारत के लिए जुगराज सिंह (9वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (56वें ​​मिनट) ने एक-एक गोल दागे। वहीं, मलेशिया के लिए अबू कमाल अजराई (14वें), रजी रहीम (18वें) और मुहम्मद अमीनुदीन (28वें) ने गोल किए।

    चौथी बार जीता फाइनल 

    गौरतलब हो कि इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहे थे। क्योंकि, फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारत पहली ऐसी टीम बनी है जिसने सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीता है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मौजूद है। उसने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।