विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कप्तान संजय ने आखिरी पलों में गोल दागकर बचाई भारत की लाज, न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला हुआ ड्रॉ

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:44 PM (IST)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। कप्तान संजय के अंतिम पलों में ने भारत को हार से बचाया।

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला ड्रॉ (फोटो-HI)

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला ड्रॉ (फोटो-HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, ऑकलैंड। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेली जा रही हॉकी सीरीज का दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में डायलन थॉमस के गोल से बढ़त बनाई, जिसके बाद भारत ने 35वें मिनट में अंगद बीर सिंह के गोल से स्कोर बराबर किया।

न्यूजीलैंड ने 56वें मिनट में सैम हिहा के गोल से फिर से बढ़त हासिल कर ली। भारत ने एक बार फिर शानदार वापसी की। कप्तान संजय ने 57वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर मैच को 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त किया।

भारत ने जीता था पहला मैच

भारत ने 19 नवंबर को तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 3-2 से जीता था। वह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में जीत हासिल करके जीत के साथ दौरे का समापन करने की कोशिश करेगा।

तीन मैचों की यह सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी, जब दिग्गज मेजर ध्यान चंद की अगुआई वाली भारतीय सेना की हाकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- IND vs KOR: मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो के दम पर जीता भारत, दक्षिण कोरिया को दी मात

यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy 2026 में भारत की विजयी शुरुआत, पिछड़ने के बाद मलेशिया को दी मात; डेब्यू मैच में छाईं पूजा साहू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।