Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rani Rampal: महिला खिलाड़ी के नाम पर बना हॉकी स्‍टेडियम, खेल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 08:19 AM (IST)

    Hockey stadium named after Rani Rampal रानी रामपाल ने किया स्टेडियम का उद्घाटन। उन्‍होंने इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को किया समर्पित। हॉकी स्ट्राइकर रानी रामपाल कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं और करीब 258 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

    Hero Image
    Rani Rampal inaugrates stadium: रानी रामपाल ने स्‍टेडियम का उद्घाटन किया

    जासं, शाहाबाद। शाहाबाद की ओलंपियन बेटी रानी रामपाल के नाम से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हॉकी स्टेडियम बनाया गया है। इसका नाम रानी ग‌र्ल्स हॉकी टर्फ रखा गया है। हॉकी स्ट्राइकर रानी रामपाल कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं और करीब 258 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। खेल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम से स्टेडियम का नाम रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेडियम का उद्घाटन मंगलवार को रानी रामपाल ने फीता काटकर किया है। मोबाइल फोन पर बातचीत में ओलंपियन रानी रामपाल भावुक थीं। उन्होंने कहा कि वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि स्टेडियम का नामकरण उनके नाम से किया गया है।

    वह इस स्टेडियम को भारतीय महिला हॉकी को समर्पित करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय खिलाड़‍ियों को प्रोत्साहित करने वाले होते हैं और खिलाड़‍ियों के नाम पर बने खेल संस्थानों सदैव ही नये खिलाड़‍ियों को प्रेरित करने का काम करते रहेंगे।

    पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड मिल चुके

    कईं साल तक भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली ओलंपियन रानी रामपाल ने हॉकी के सफर में अनेक उपलब्धियों को अपने नाम किया है और अभी भी भारतीय महिला हॉकी टीम की धुरंधर खिलाड़ी हैं। रानी की कप्तानी में 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। रानी रामपाल पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से अलंकृत हो चुकी हैं।

    खिलाड़‍ियों के नाम से ही होने चाहिए खेल संस्थान, हरियाणा भी करे पहल

    द्रोर्णाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने भी रानी रामपाल के नाम से रखे हॉकी स्टेडियम के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के खेल संस्थानों का नामकरण खिलाड़‍ियों व खेल प्रशिक्षकों के नाम से ही होना चाहिए।