Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला एशिया कप हाकी: भारतीय महिला हाकी टीम का अगला मुकाबला कोरिया के खिलाफ

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:52 PM (IST)

    जापान के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद अभियान को ढर्रे पर लाने वाली गत चैंपियन भारतीय महिला हाकी टीम बुधवार को कोरिया के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में उतरेगी तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

    Hero Image
    भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी (एपी फोटो)

    मस्कट, प्रेट्र। पूल चरण में जापान के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद अभियान को ढर्रे पर लाने वाली गत चैंपियन भारतीय महिला हाकी टीम बुधवार को कोरिया के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में उतरेगी तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 9-0 से हराया लेकिन फिर उसे जापान से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अपने खेल में सुधार करके भारत ने सिंगापुर को 9-1 से हराकर पूल-ए से अंतिम चार में जगह बनाई। अब विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम का सामना 11वीं रैंकिंग वाली कोरियाई टीम से है।

    ऐसे में क्षण भर के लिए भी एकाग्रता टूटने से खिताब जीतने के भारत के सपनों पर पानी फिर सकता है। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम आगामी व्यस्त सत्र के लिए जीत के साथ शुरुआत करना चाहती है क्योंकि इस साल राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व कप और एफआइएच प्रो लीग में भी उसे खेलना है।

    भारत ने मैदानी खेल में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पेनल्टी कार्नर उसकी कमजोर कड़ी रहा है। स्टार ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने सिंगापुर के खिलाफ हैट्रिक लगाई लेकिन भारतीय टीम 15 में से तीन पेनाल्टी कार्नर ही भुना सकी। अभी तक फारवर्ड पंक्ति ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। मोनिका और ज्योति ने सिंगापुर के खिलाफ दो-दो गोल किए। अनुभवी वंदना कटारिया भी फार्म में हैं और मलेशिया के खिलाफ दो गोल करने के बाद उन्होंने सिंगापुर के खिलाफ भी गोल किया।

    डिफेंस को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। अभी तक उनका कड़ा इम्तिहान नहीं हुआ है। सिर्फ जापान के खिलाफ भारतीय डिफेंडर दबाव में आए थे। भारत ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरिया का सामना मई 2019 में किया था जब तीन मैचों के दौरे पर भारत को 1-2 से पराजय मिली थी।

    comedy show banner
    comedy show banner