MAS vs IND Hockey Asia Cup Highlights: भारत ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, मलेशिया को 4-1 से हराया
बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। यह भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था।

MAS vs IND Hockey: बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। यह भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था।
वहीं, मलेशिया का विजयी अभियान थम गया। उसे पांच मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह (15:53 मिनट), सुखजीत सिंह (17:51), शिलानंद लाखड़ा (23:03 मिनट) और विकेट सागर प्रसाद (37:14) ने गोल दागे। मलेशिया की तरफ से हसन शफीक ने एक गोल दागा।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया
भारत ने सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मलेशिया ने शुरु में ही एक गोल दागकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, भारत ने दमदार वापसी करते हुए दूसरा क्वार्टर अपने नाम किया। फिर पीछे पलटकर नहीं देखा।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: विवेक ने दागा गोल
भारत ने एक और गोल कर दिया है। अब टीम ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने मैच में पूरी पकड़ बना ली है।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: हाफ टाइम का खेल समाप्त
हाफ टाइम का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 3-1 की बढ़त ली है। पहले क्वार्टर में मलेशिया ने एक गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दमदार वापसी और एक के बाद एक तीन गोल दागे।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: शिलानंद लाकड़ा ने दागा फील्ड
शिलानंद लाकड़ा ने फील्ड गोलकर के भारत की बढ़त को दोगुनी कर दिया है। दूसरे क्वार्टर में भारत तीन गोल कर चुका है। भारत ने 3-1 की बढ़त बना ली है।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: सुखजीत सिंह ने दिलाई बढ़त
दूसरे क्वार्टर में भारत आक्रामक खेल दिखाया है। मनप्रीत के बाद सुखजीत ने फील्ड गोलकर किया। हालांकि, इसके बाद सुखजीत को ग्रीन कार्ड मिला।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: भारत ने की वापसी
भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत दमदार की है। पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए मनप्रीत सिंह ने गोल दागा। स्कोर 1-1 का हो गया है।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: मलेशिया ने दागा पहला गोल
खेल शुरू होते ही भारत को करारा झटका लगा। 01ः01 मिनट में ही मलेशिया के हसन शफीक ने फील्ड गोलकर मलेशिया को 1-0 से बढ़त बना ली है।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: पहले क्वार्टर का खेल जारी
मलेशिया और भारत के बीच मैच के पहले क्वार्टर का मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमें मैदान पर आ गई हैं। बारिश की वजह से मैच तय समय से देर से शुरू हुआ है।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: राजगीर में बारिश
भारत और मलेशिया के मैच में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। कोरिया और जापान का मैच तीन मिनट पहले ही रोकना पड़ा।
MAS vs IND Hockey Asia Cup Live: टेबल टॉपर बनने की होगी लड़ाई
भारत और मलेशिया टेबल टॉपर बनने के लिए जंग करेंगे। मौजूदा समय में सुपर-4 में मलेशिया तीन अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। भारत एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर आज भारत जीत जाता है तो वह टॉप पर पहुंच सकता है।
MAS vs IND Hockey Live: मलेशिया से मिलेगी चुनौती
सुपर-4 में भारतीय हॉकी टीम को कड़ी चुनौती मिलने की पूरी संभावना है। मलेशिया ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेला था। भारत ने भी अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।