विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup Hockey: मलेशिया की हॉकी एशिया कप में लगातार चौथी जीत, चीन के खिलाफ मैच में दिखाए गए 7 पेनाल्टी कार्ड

Published: Wed, 03 Sep 2025 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:07 PM (IST)

हॉकी एशिया कप 2025 में मलेशिया ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। बुधवार को खेले गए पहले सुपर-4 ...और पढ़ें

मलेशिया ने चीन को 2-0 से हराया। फोटो- जागरण
मलेशिया ने चीन को 2-0 से हराया। फोटो- जागरण

HighLights

  1. मलेशिया की हॉकी एशिया कप में लगातार चौथी जीत
  2. पहले सुपर-4 में चीन को 2-0 से हराया
  3. चाइनीज ताइपे को जापान ने हराया

 अक्षय पांडेय, राजगीर। एशिया मेंस हॉकी में बुधवार को मलेशिया ने जीत का क्रम जारी रखा। सुपर-4 के मुकाबले में उसने चीन को 2-0 से मात दी। चीन इस मैच में एक भी गोल नहीं कर सका। मलेशिया के लिए चोलन सैयद और अनुर अखिमुल्लाह ने गोल दागे।

राजगीर में आयोजित प्रतियोगिता का यह पहला ऐसा मैच रहा, जिसमें चार ग्रीन और तीन यलो कार्ड दिए गए। चीन को दो और मलेशिया को एक यलो कार्ड दिखाए गए। ग्रीन कार्ड में दो-दो के साथ दोनों टीमें रहीं। सुपर-4 में दोनों टीमों ने उम्दा खेल दिखाया लेकिन जीत मलेशिया की हुई।

पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मगर गोल नहीं हो सका। तीसरे क्वार्टर के 45वें मिनट पर मलेशिया ने मैच का पहला गोल दाग 1-0 की बढ़त ले ली। चौथे क्वार्टर के 47वें मिनट में एक और गोलकर मलेशिया ने 2-0 की बढ़त ले ली। आखिर के 13 मिनट में कोई गोल नहीं हुए, अंत में मलेशिया ने चीन को 2-0 से हरा दिया।

फिर हारा ताइपे, जापान की दूसरी जीत

वहीं, दूसरी तरफ एशिया मेंस हॉकी में चाइनीज ताइपे को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। राजगीर खेल परिसर में जापान ने बुधवार को दूसरी विजय हासिल करते हुए उसे 2-0 से पराजित कर दिया। मुकाबले के दोनों गोल फील्ड से पड़े।

पहले क्वार्टर में दो गोल दाग जापान ने बढ़त बनाई, जो अंत तक बनी रही। खेल के पांचवें और 11वें मिनट में गोल कर जापान ने चाइनीज ताइपे को झटका दिया। दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़े। हालांकि, जीत के अंतर को बड़ा करने के लिए जापान को छह पेनाल्टी कार्नर मिले, जिसमें वह एक का भी लाभ नहीं ले सका।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत के सामने गत चैंपियन द. कोरिया की चुनौती, क्या टीम इंडिया जारी रख पाएगी विजयी क्रम

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारतीय शेरों का विजयी क्रम जारी, कजाकिस्तान हॉकी टीम को 15-0 से रौंदा