Junior World Cup: हॉकी इंडिया और तमिलनाडु सरकार में करार, 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा आयोजन
टूर्नामेंट की घोषणा कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया गया। इस टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया भर की 24 टीमें भाग लेंगी जिससे यह अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी चरण होगा। तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि यह केवल हमारे राज्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

चेन्नई, प्रेट्र। एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप की मेजबानी के लिए हॉकी इंडिया और तमिलनाडु सरकार ने करार किया है। यह टूर्नामेंट इस साल 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। आयोजन की सह मेजबानी के लिए गुरुवार को हॉकी इंडिया ने तमिलनाडु सरकार के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए।
टूर्नामेंट की घोषणा कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक 'लोगो' का भी अनावरण किया गया। इस टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया भर की 24 टीमें भाग लेंगी, जिससे यह अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी चरण होगा। तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि यह केवल हमारे राज्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
यह खेल का विकास करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं हाकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि जूनियर विश्व कप अंतरराष्ट्रीय हाकी कैलेंडर का भी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इससे भविष्य के स्टार निकलते हैं। हम इस चरण के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।