Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women Asia Cup: ब्यूटी डुंग डुंग ने दिखाया दम, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 05:28 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। जापान के खिलाफ मैच में भारत ने ब्यूटी डुंग डुंग (7वें मिनट) के जरिए शुरुआती गोल दागकर पहला गोल किया। जबकि शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने जापानी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।

    Hero Image
    भारतीय हॉकी टीम ने जापान के साथ ड्रॉ खेला।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। अगर चीन कोरिया को हरा देता है या तीन गोल से कम अंतर से हार से बचता है, तो भारत महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान के खिलाफ मैच में भारत ने ब्यूटी डुंग डुंग (7वें मिनट) के जरिए शुरुआती गोल दागकर पहला गोल किया। जबकि शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने जापानी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। भारत ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतर शुरुआत की।

    ब्यूटी डुंग-डुंग ने दागा गोल

    मैच में ब्यूटी डुंग डुंग ने नेहा के शॉट को गोल में डालकर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने आक्रमण जारी रखा और पहले क्वार्टर के अंतिम पलों में खेल का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, गोल नहीं हो सका।

    दूसरे क्वार्टर में जापान बराबरी के गोल की तलाश में उतरा। जापान को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारत ने बिना किसी परेशानी के उन्हें रोके रखा। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने गेंद पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया।

    आखिरी क्वार्टर में जापान ने दागा

    हालांकि, जापान का डिफेंस मजबूत रहा और फिर पहले हॉफ के अंतिम पलों में उन्होंने भारत पर दबाव बनाया। हालांकि, भारत की रक्षापंक्ति ने उन्हें दूर ही रखा और ब्रेक तक स्कोर 1-0 रहा। अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी के लिए आक्रामक रुख अपनाया।

    गत विजेता दबाव में थे और भारतीय महिला हॉकी टीम का डिफेंस जापानी हमलों को नाकाम करता रहा। क्वार्टर के मध्य में भारत ने वापसी की और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके अपने विरोधियों पर दबाव बना दिया। अंतिम मिनटों में जापान ने शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

    यह भी पढ़ें- IND vs JPN: जापान के विरुद्ध भारत को दिखाना होगा दम, ग्रुप स्टेज की कसर पूरी करना होगा लक्ष्य

    यह भी पढ़ें- Women's Asia Cup: भारतीय टीम चीन की दीवार लांघने में नाकाम, टूर्नामेंट में झेली पहली शिकस्‍त