विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब स्‍पेन से होगा सामना

Published: Wed, 25 Jun 2025 07:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 07:21 PM (IST)

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 ...और पढ़ें

भारतीय टीम को मिली जीत। इमेज- हॉकी इंडिया एक्‍स

भारतीय टीम को मिली जीत। इमेज- हॉकी इंडिया एक्‍स

बर्लिन, प्रेट्र: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। ऑस्ट्रेलिया को कप्तान टोबी मेलोन ने दूसरे हाफ में बढ़त दिलाई, जिसके बाद रोहित ने 45वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

अजीत यादव ने 52वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली और शुरुआती दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतत: तीसरे क्वार्टर में मैच के 40वें मिनट में टोबी के मैदानी गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, आस्ट्रेलिया की टीम अधिक समय तक जश्न नहीं बना सकी, क्योंकि पांच मिनट बाद ही रोहित ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। भारत ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अजीत के गोल से बढ़त बनाई और जीत सुनिश्चित की।

पूल चरण में भारत ने मेजबान जर्मनी के खिलाफ 1-7 की करारी हार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अगले मैच में आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर वापसी की। टीम को अपने अंतिम लीग मैच में स्पेन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: काश मैंने बेहतर प्रदर्शन किया होता', गोल्डन स्पाइक खिताब जीतने के बाद भी खुश नहीं नीरज चोपड़ा