India vs Kazakhstan, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, कजाकिस्तान को 15-0 से हराया
India vs Kazakhstan, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम हॉकी एशिया कप 2025 के अपने अंतिम पूल-ए मुकाबले में कजाकिस्तान से टकराई। भारत ने इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs KAZ Highlights: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम हॉकी एशिया कप 2025 के अपने अंतिम पूल-ए मुकाबले में कजाकिस्तान से टकराई।
भारत ने इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया। अभिषेक ने चार गोल किए। सुखजीत सिंह ने हैट्रिक लगाई जबकि जुगराज सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते थे।
भारत ने पहले चीन और फिर जापान को मात दी थी। भारतीय टीम ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया था। जापान के खिलाफ पिछले मैच में भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबला 3-2 से जीता।
कजाकिस्तान का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन खराब रहा है। अपने पहले 2 मैच में कजाकिस्तान टीम 20 गोल करा चुकी थी। जापान ने कजाकिस्तान के खिलाफ 7 तो चीन ने 13 गोल किए।
India vs Kazakhstan Live: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। सोमवार को हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया। इससे पहले भारत ने चीन और जापान को शिकस्त दी थी।
India vs Kazakhstan Live: अभिषेक का चौथा गोल
चौथे क्वार्टर के अंत में अभिषेक ने एक और गोल दागा। यह मुकाबले का 15वां और अभिषेक का चौथा गोल है। उन्होंने 58वें मिनट में यह गोल किया।
India vs Kazakhstan Live Score update: दिलप्रीत ने खेला खाता
भारत ने मुकाबले में 14वां गोल कर दिया है। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने भी गोल दागा। यह मैच में उनका पहला गोल है।
India vs Kazakhstan Live Score update: भारत का 13वां गोल
चौथे क्वार्टर के अंत में भी गोल का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। 53वें मिनट में संजय ने गोल दागकर अपना खाता खोला। यह भारत का मुकाबले में 13वां गोल है।
India vs Kazakhstan Live Score update: भारत का 12वां गोल
जुगराज सिंह ने भी अपनी हैट्रिक पूरी की। सर्कल में डिफेंडर के खराब टैकल के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जुगराज ने बिना कोई गलती किए अपनी ड्रैग-फ्लिक को गोलकीपर के दाईं ओर इतनी ऊंचाई से मारा कि उसे रोका नहीं जा सका।
India vs Kazakhstan Live Score update: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
पहले 2 क्वार्टर के साथ ही तीसरा क्वार्टर भी भारत के नाम रहा। इस क्वार्टर में भारतीय प्लेयर्स ने 4 गोल दागे। जुगराज सिंह ने इस क्वार्टर में गोल की शुरुआत की। इसके बाद राजिंदर सिंह ने 1 और सुखजीत सिंह ने 2 गोल किए।
IND vs KAZ Live Update: सुखजीत सिंह की हैट्रिक
मुकाबले में सुखजीत सिंह की हैट्रिक हो गई है। 37वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागा। यह मुकाबले का 11वां गोल है। इसके साथ ही भारत की जीत अब तय नजर आने लगी है।
India vs Kazakhstan: तीसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत
भारत ने तीसरे क्वार्टर की दमदार शुरुआत की और 31वें मिनट में एक और गोल दाग दिया। यह इस क्वार्टर का तीसरा और मैच का 10वां गोल है। सुखजीत सिंह ने यह गोल किया। यह मैच में उनका दूसरा गोल है।
India vs Kazakhstan: राजिंदर सिंह ने किया गोल
31वें मिनट में भारत की ओर से एक और गोल देखने को मिला। यह मुकाबले में भारत का 9वां गोल था। मनदीप ने सर्कल के अंदर राजिंदर सिंह को गेंद दी और राजिंदर सिंह के पास शॉट लगाने के लिए पर्याप्त समय और जगह थी। यह एक शानदार शॉट था और गेंद नेट में जा लगी।
India vs Kazakhstan: भारत का 8वां गोल
तीसरे क्वार्टर की भारत ने बेहतरीन शुरुआत की। 30:30 मिनट में जुगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक को सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। मुकाबले में यह उनका दूसरा गोल है।
IND vs KAZ Live Update: भारत का 7वां गोल
भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहले से बेहतर खेल दिखाया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4 गोल किए। पहले हाफ तक भारत का स्कोर 7-0 है। 28वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल किया। पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है।
IND vs KAZ Live Update: हरमनप्रीत का खाता खुला
कप्तान हरमनप्रीत सिंह का खाता भी खुल गया है। 25वें मिनट में उन्होंने गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। यह भारत का छठा गोल है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली है।
IND vs KAZ Live Update: भारत का पंजा
23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को जुगराज सिंह ने गोल में बदला दिया। मुकाबले में यह जुगराज का पहला और भारत का 5वां गोल है। वहीं कजाकिस्तान का अब तक खाता नहीं खुला है।
IND vs KAZ Live Update: अभिषेक की हैट्रिक
दूसरे क्वार्टर में भी अभिषेक का जलवा कायम रहा। 19वें मिनट में उन्होंने गोल कर हैट्रिक पूरी की। मुकाबले में यह भारत का चौथा गोल है। इससे पहले अभिषेक ने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे थे।
IND vs KAZ Live Update: पेनल्टी कॉर्नर
शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान हरमनप्रीत भारत के लिए चौथा गोल करने के करीब पहुंचे। घरेलू टीम को उम्मीद के मुताबिक पेनल्टी कॉर्नर मिला, कप्तान ने शॉट मारा। हालांकि, उनका शॉट पोस्ट से टकरा गया।
IND vs KAZ Live Update: भारत के नाम रहा पहला क्वार्टर
पहला क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। पहले 15 मिनट में भारत ने 3 गोल किए। पहले दोनों ही गोल अभिषेक ने दागे। इसके अलावा 11वें मिनट में मनदीप सिंह भारत के लिए तीसरा गोल करने ही वाले थे। हालांकि, वह कामयाब नहीं हो पाए।
14वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, इस पर गोल नहीं हुआ। भारत को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और आखिरी मिनट में सुखजीत सिंह ने तीसरा गोल कर दिया। बेहतरीन पास मिला और सुखजीत को बस गेंद को गोल में पहुंचाना था। उन्होंने इस काम को बेहतरीन ढंग से किया।
IND vs KAZ Live: अभिषेक ने दागे 2 गोल
कजाकिस्तान पर भारतीय टीम भारी पड़ रही है। पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम अब तक 2 गोल कर चुकी है। दोनों ही गोल अभिषेक ने किए हैं। उन्होंने 5वें मिनट के बाद 7वें मिनट में कमाल कर दिया।
IND vs KAZ Live: भारत ने गोल के साथ की शुरुआत
कजाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की शुरुआत दमदार रही। 5वें मिनट में ही अभिषेक ने गोल दाग दिया।
IND vs KAZ Live Update: भारत की शुरुआती 11
𝗥𝗲𝗮𝗱𝘆 𝗳𝗼𝗿 𝗮𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻! 💪
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 1, 2025
Harmanpreet Singh and Co. all set to take on Kazakhstan in their final Pool B clash at the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/WPEZhh9FQQ
India vs Kazakhstan: भारत का अब तक सफर
भारतीय टीम ने अपने घर पर अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। अपने पहले ही मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के चलते भारत ने चीन को 4-3 से हराया था। इसके बाद टीम ने जापान को कड़े मुकाबले में 3-2 से टक्कर दी।
India vs Kazakhstan Live Score update: भारतीय टीम
सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
IND vs KAZ Live Update: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और कजाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध रहेगी। दैनिक जागरण पर भी आप मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ सकते हैं।
India vs Kazakhstan, Hockey Asia Cup 2025 Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना कजाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट में अब तक अविजित रही भारतीय टीम की कोशिश आज जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।