विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs JPN Final: छठी बार खिताब पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, जापान से होगी भिड़ंत; कब और कहां मुकाबले को देखें लाइव?

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:41 PM (IST)

भारत और जापान के बीच गुरुवार को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जाएगा। यहां जानिए आप कब कहां मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

भारत-जापान के बीच फाइनल मुकाबला (फोटो-HI)

भारत-जापान के बीच फाइनल मुकाबला (फोटो-HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत का सामना गुरुवार को जापान से होगा। भारतीय टीम की नजर टूर्नामेंट में छठी बार ट्रॉफी जीतने पर होगी। वहीं जापान पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

भारत का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उसे अब तक कोई भी टीम हरा नहीं पाई है। भारत ने अपने पांचों ग्रुप मुकाबले जीते थे। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की सेना ने सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची।

वहीं जापान ने अपने 5 में तीन ग्रुप मुकाबले जीते, जबकि एक में उसको हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा। वो प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर रहा।

इसके बाद सेमीफाइनल में उसके सामने मलेशिया था, जिसे जापान ने शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब वो भारत को हराकर अपना पहला खिताब जीतने को देखेगा।

भारत बनाम जापान हॉकी एशियन चैंपिंयंस ट्रॉफी 2026 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबला कब होगा?

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच गुरुवार, 5 नवंबर को होगा।

भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबला कहां होगा?

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत और जापान के बीच मुकाबला मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा।

भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।

भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2 पर लाइव देखा जा सकता है।

भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पूर्व हॉकी कप्तान के घर लाखों की चोरी, 1980 ओलंपिक्स का बेशकीमती गोल्ड मेडल भी उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें- IND vs KOR: साउथ कोरिया को रौंद एशियन चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान से होगी खिताबी जंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।