विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs KOR: साउथ कोरिया को रौंद एशियन चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान से होगी खिताबी जंग

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:52 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8-1 से हराया। टीम इंडिया के लिए शिलानंद और दिलप्रीत ने दो-दो गोल किए।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और फाइनल में उनका मुकाबला जापान से होने वाला है। जापान ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब टीम इंडिया को छठी बार खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जापान को फाइनल में हराना होगा। टीम इंडिया ने सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। 

पहले क्वार्टर में भारत ने दागे तीन गोल

साउथ कोरिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। टीम इंडिया के लिए शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट में कमाल करते हुए गोल किया और भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। भारत की ये बढ़त अधिक समय तक कायम नहीं रह सकी और कोरिया के सांगजुन हन ने नौवें मिनट में गोल कर कोरियाई टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद नौवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर से वही कारनामा दोहराया।

हरमनप्रीत पीसी पर गोल करने से बहुत कम ही चूकते हैं और उन्होंने गोल कर टीम इंडिया को 2-1 से बढ़त दिलाई। इसके बाद 13वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने एक बार फिर कमाल किया और गोल कर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया।

दिलप्रीत सिंह ने किया कमाल

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने तीन गोल दागे। इस क्वार्टर में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह हीरो रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत की बढ़त को 4-1 किया। उनका इस टूर्नामेंट में ये पांचवां गोल था। इसके बाद 21वें मिनट में ही दिलप्रीत ने टीम इंडिया के लिए पांचवां गोल दाग दिया। उन्होंने 25वें मिनट में एक बार फिर कमाल किया और हमरनप्रीत सिंह के पास पर उन्होंने गोल कर भारत को 6-1 से बढ़त दिला दी।

भारत ने फाइनल में बनाई जगह

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक गोल किया। अंगद बीर सिंह ने खेल के 36वें मिनट में गोल दागा और भारत की बढ़त को 7-1 कर दिया। इसके बाद 54वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने कमाल किया और गोल दाग कर भारत को 8-1 से बढ़त दिला दी। टीम इंडिया ने मैच को 8-1 के स्कोर से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई।

जापान से होगा फाइनल मुकाबला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला था, जहां जापान ने 5-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। अब खिताबी जंग भारत और जापान के बीच होने वाली है।

यह भी पढ़ें- India vs South Korea Hockey Live: विजय रथ पर सवार भारतीय टीम, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में की एंट्री; कोरिया को 8-1 से दी मात

यह भी पढ़ें- IND vs KOR: भारत के सामने फिसड्डी निकला साउथ कोरिया, 'सरपंच सेना' ने 8-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में की एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।