विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs KOR: भारत के सामने फिसड्डी निकला साउथ कोरिया, 'सरपंच सेना' ने 8-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में की एंट्री

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:00 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को एकतरफा मुकाबले में हराया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने मैच को 8-0 से अपने नाम किया।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया के खिलाफ 8-0 से जीत हासिल की। भारतीय टीम की ये टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है।

भारत ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने 13-0 से जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया ने कोरिया को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

पहले क्वार्टर में भारत ने किया कमाल

साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर से ही दबाव बनाया। खेल के सातवें मिनट में ही दिलप्रीत सिंह ने कमाल करते हुए पहला गोल दाग दिया। इसके बाद भारत को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहां जुगराज सिंह ने कमाल करते हुए गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। टीम इंडिया को 15वें मिनट में एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग कर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया।

हरमनप्रीत को पीसी पर गोल करने से रोकना इस बार लगभग नामुमकिन रहा है। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कुल नौ गोल किए हैं, जिसमें ने आठ पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं, जबकि एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर आया था। पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे चार गोल

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। खासकर कोरिया के लिए ये राहत देने वाला रहा क्योंकि इसमें कोई टीम गोल नहीं कर सकी। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी कोरिया पर टूट पड़े और कुल चार गोल किए। भारत को 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और टीम इंडिया शिलानंद लाकरा ने गोल कर टीम इंडिया को 4-0 की बढ़त दिलाई। खेल के 33वें मिनट में ही सुखजीत सिंह ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कई शानदार गोल किए हैं और वही कारनामा दोहराते हुए सुखजीत ने भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया।

भारत के लिए पहला मुकाबला खेल रहे संजय ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 36वें मिनट में कोरिया के डिफेंस को भेदते हुए गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 6-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर का आखिरी गोल दिलप्रीत सिंह ने किया, जो उनका इस मुकाबले का दूसरा गोल था। हालांकि, इस गोल में संजय ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्ट्रोक खेला और गोलपोस्ट के पास खड़े दिलप्रीत की स्टिक को छूते हुए गेंद अंदर चली गई और भारत ने 7-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

चौथे क्वार्टर में सिर्फ एक गोल हुआ। साउथ कोरिया ने टीम इंडिया को 14 मिनटों तक कई गोल नहीं करने दिया। हालांकि, अंगद बीर सिंह ने खेल के आखिरी मिनट में गोल किया और भारत की बढ़त को 8-0 कर दिया। साउथ कोरिया को भी एक सेकंड बाकी रहते पीसी लेकिन वे गोल नहीं कर सके। मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- India vs South Korea Hockey Live: हरमनप्रीत सिंह की सेना ने कोरिया को बेदम, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- India vs Malaysia: विजय रथ पर सवार 'सरपंच साहब' की सेना, हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने लगाया जीत का चौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।