India vs South Korea Hockey Highlights: हरमनप्रीत सिंह की सेना ने कोरिया को बेदम, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह
India vs Korea Hockey Highlights: भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जा गया। मैच में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला खेला गया। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारत ने इस जीत के साथ अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की नजरें अब छठे खिताब पर है। टीम इंडिया अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी है।