India vs Malaysia: विजय रथ पर सवार 'सरपंच साहब' की सेना, हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने लगाया जीत का चौका
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक की बदौलत टीम इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मलेशिया को 4-2 ...और पढ़ें

हरमनप्रीत सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने मलेशिया को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के मुकाबले में 4-2 से हरा दिया है। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। उन्होंने लगातार चौथा मैच अपने नाम किया है। भारतीय कप्तान ने मुकाबले में तीन गोल दागे और शानदा प्रदर्शन किया।
हरमनप्रीत सिंह ने किया कमाल
मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही भारत क तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मोर्चा संभाला। पीसी पर हरमनप्रीत गोल करने से बहुत कम समय ही चूकते हैं और इस बार भी उन्होंने मलेशिया के डिफेंड को भेद दिया। हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर 1-0 की टीम इंडिया को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत को 13वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला और अमनदीप लकरा को दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा लेकिन मलेशिया इस दौर कोई गोल नहीं कर सका।
मलेशिया की जबरदस्त वापसी
पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में मलेशियाई टीम ने शानदार वापसी की। भारतीय खिलाड़ियों को एक भी गोल नहीं करने दिया। 25वें मिनट में उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला और अखिमुल्लाह अनुवर ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था।
हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर में भारत को 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार फिर से सरपंच साहब यानी हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार गोल किया और टीम इंडिया को बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में मलेशिया के फैज जाली को येलो कार्ड मिला, जिसकी वजह से उन्हें पांच मिनट तक खेल से बाहर रहना पड़ा। इसी समय भारत के राजिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड मिला और वे दो मिनट तक मैदान से बाहर रहे।
सुखजीत सिंह का शानदार गोल
भारत के सुखजीत ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई अद्भुत गोल किए हैं। इस बार उनके द्वारा यही देखने को मिला। सुखजीत ने 42वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी इसी बढ़त को बरकरार रखा।
हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक ने दिलाई जीत
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद ये पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील हुआ। भारतीय कप्तान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। मलेशिया ने भी चौथे क्वार्टर में एक और गोल दागा और उन्होंने स्कोर को 4-2 कर दिया। इसी के साथ मुकाबले को भारतीय टीम ने 4-2 से अपने नाम कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।