IND vs JPN: हरमनप्रीत सिंह की सेना ने लगाई जीत की हैट्रिक, जापान को 4-1 से दी करारी शिकस्त
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शुक्रवार को जापान को 4-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से अभिषेक ने सबसे ज्यादा दो गोल दागे।

भारत ने जापान को हराया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। भारत इससे पहले बांग्लादेश और चीन को हरा चुका है।
भारत के लिए मुकाबले में अभिषेक ने सबसे ज्यादा दो गोल दागे। अभिषेक ने दोनों ही फील्ड गोल किए। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपने ड्रैग फ्लिक का कमाल दिखाया और पेनाल्टी कॉर्नर से बेहतरीन गोल किया।
इसके अलावा, विष्णुकांत सिंह ने भी गोल दागा। विष्णुकांत का ये पहला अंतरराष्ट्रीय गो गोल रहा, जिस वजह से भारत ने मुकाबला जीत लिया।
तीन क्वार्टर तक रहा कड़ा मुकाबला
भारत ने पहले क्वार्टर में अभिषेक के मैदानी गोल से शानदार बढ़त बना ली थी। मगर आखिरी मिनट में जापान को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसका फायदा उठाते हुए शोता यमादा ने इकलौता गोल किया।
पहले क्वार्टर के बाद मुकाबला बराबरी पर आ गया। दोनों ही टीमों से अगले क्वार्टर में एक जबरदस्त खेल की उम्मीद थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया।
दूसरा क्वार्टर बिल्कुल शांत गया। तीसरे क्वार्टर में जापान को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। मगर वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और इस क्वार्टर में भी किसी टीम की तरफ से गोल नहीं हुआ।
चौथे क्वार्टर में पलट गया मैच
भारत ने चौथे क्वार्टर में मैच पूरी तरह पलट दिया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद अभिषेक और विष्णु ने गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
भारत ने इसी के साथ टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अभिषेक को हीरो ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अब उसका अगला मुकाबला रविवार को मलेशिया से होगा।
यह भी पढ़ें- 45 नहीं थी रोहित शर्मा की पहली पसंद, फिर मम्मी ने जर्सी का नंबर चुनने में कैसे की मदद? हिटमैन ने सुनाई दिलचस्प कहानी
यह भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज बढ़ाएंगे न्यूजीलैंड का खतरा, भारत ए अब जीत से कम कुछ नहीं चाहेगा!