Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Japan Asia Cup Hockey 2022: भारत ने लिया बदला, सुपर फोर के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 11:49 PM (IST)

    India vs Japan Asia Cup Hockey 2022 एशिया कप हाकी 2022 के सुपर चार के मुकाबले में भारत और जापान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया और जापान से पिछली हार का बदला लेते हुए उसे हरा दिया।

    Hero Image
    India vs Japan Asia Cup Hockey 2022 (Photo Twitter/Hockey India)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। India vs Japan Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप हाकी 2022 के सुपर चार राउंड में भारत का सामना जापान के साथ हुआ। इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा और उसे 2-1 से जीत मिली। इस मैच में जापान को हराकर भारत ने लीग मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया। भारत ने सुपर 4 राउंड के पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए दमदार शुरुआत की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के लिए मनजीत और पवन ने किए गोल

    इस मैच में  भारत ने पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत की तरफ से पहला गोल मनजीत सिंह ने किया था और टीम को अहम बढ़त दिलाई थी। इसके दूसरे हाफ में 18वें मिनट में जापान को पेनाल्टी कार्नर मिला और इस टीम ने कोई गलती नहीं की। जापान के नेवा ने गोल करके स्कोर को एक-एक से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल भारत की तरफ से नहीं किया गया और हाफ टाइम तक दोनों का स्कोर एक-एक से बराबर रहा। 

    तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की और खेल के 34वें मिनट में पवन राजभर ने भारत के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस दौरान जापान की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस के सामने इस टीम की एक नहीं चली और तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने जापान पर 2-1 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद चौथे क्वार्टर मुकाबले में भी बीरेंद्र लाकड़ा की कप्तानी में भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। जापान के खिलाफ भारत ने लीग मैच में जो गलतियां की थी वो इस बार कम ही नजर आईं और इससे भारत के प्रदर्शन में निखार आया। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया और खेल खत्म होने तक बढ़त को 2-1 बनाए रखते हुए जीत हासिल की। इससे पहले भारत को लीग मैच में जापान ने 2-5 से हराया था, भारत ने उस मुकाबले का भी बदला ले लिया।