India vs China, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक, भारत ने किया विजयी आगाज
India vs China, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का भारत ने विजयी आगाज किया। बिहार के राजगीर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मैच में चीन से टकराई। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के चलते भारत ने चीन को 4-3 से मात दी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs CHN Highlights: मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का भारत ने विजयी आगाज किया। बिहार के राजगीर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मैच में चीन से टकराई। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के चलते भारत ने चीन को 4-3 से मात दी। हरमनप्रीत के 3 गोल के अलावा भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 1 गोल किया। चीन की ओर से गाओ जिशेंग, चेन बेनहाई और डु शिहाओ ने 1-1 गोल किया।
चीन ने आखिरी कुछ मिनट में बराबरी के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन भारत के डिफेंस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने 4-3 से इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। भारत को फील्ड गोल करने में अपनी कमियों को दूर करना होगा, क्योंकि वह मैच में कोई भी फील्ड गोल नहीं कर पाया।
जरमनप्रीत सिंह को पीला कार्ड दिया गया। ऐसे में इस स्टार डिफेंडर पर 5 मिनट बेंच पर बैठना होगा। भारत को बचे हुए 8 मिनट में से 5 मिनट दस खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। चीन के लिए यह बड़ा फायदा है, क्या वे इसका फायदा उठा पाएंगे?
चौथे क्वार्टर की भारत ने बेहतरीन शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 47वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। ऐसे में भारत का स्कोर अब 4-3 पहुंच गया है। साथ ही हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक हो गई है। भारत ने 10 में से चार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इस मैच में अब तक कोई फील्ड गोल नहीं हुआ है।
तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से चीन के नाम रहा। उन्होंने दो गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल किया, लेकिन उसके बाद चीन ने फिर से दबदबा बनाया और दो पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदल दिए। दुर्भाग्य से भारत के लिए हरमनप्रीत पेनल्टी स्ट्रोक से चूक गए। तीसरे क्वार्टर के अंत में सूरज करकेरा और जरमनप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला।
चीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बराबरी कर ली है। मेहमान टीम ने पेनल्टी कॉर्नर पर काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्टोक मिस कर दिया था। अब स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया है। गाओ जिशेंग ने 41वें मिनट में यह गोल किया।
भारत के लिए पेनल्टी स्ट्रोक और चीन ने रेफरल लेने का फैसला किया। इस बीच यह साफ दिख रहा था कि गोलकीपर का स्लाइड टैकल बिल्कुल भी साफ नहीं था और ऑन फील्ड रेफरी का फैसला बरकरार रहा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक लेने का फैसला किया और गेंद पोस्ट से टकरा गई। भारत 3-2 से आगे है।
तीसरे क्वार्टर में खराब शुरुआत के बाद चीन ने जोरदार वापसी की और स्कोर 3-2 कर दिया है। 33वें मिनट में हरमनप्रीत के गोल के बाद 34वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर चेन बेनहाई ने गोल किया।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी है। 33वें मिनट में उन्होंने यह गोल किया। भारतीय कप्तान ने जश्न नहीं मनाया क्योंकि उनका फोकस ज्यादा गोल करने पर है। चीन पूरी तरह से बैकफुट पर है। भारत 3-1 से आगे है।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारत ने आक्रामक शुरुआत की। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम की कोशिश चीन पर दबाव बनाए रखने की है। टीम काफी हद तक अपने मंसूबों में सफल होती नजर आ रही है।
दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से मेजबान भारत के नाम रहा। भारतीय टीम ने गेंद पर कब्जा जमाया और खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। इस क्वार्टर में भारत ने 2 गोल दागे। हाफटाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने 1-1 गोल किया।
हार्दिक को एक चीनी खिलाड़ी पर फाउल करने के कारण रेफरी द्वारा ग्रीन कार्ड दिखाए जाने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसका मतलब है कि उन्हें दो मिनट के लिए बेंच पर बैठना होगा। क्या चीन इसका फायदा उठा पाएगा?
दूसरे क्वार्टर में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर का भारत ने पूरा फायदा उठाया और एक और गोल दाग दिया। इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने अंदाज में दाहिने कोने में गोल किया। भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक शक्तिशाली शॉट लगाकर मैच बराबरी पर ला दिया। यह एक नियंत्रित शॉट था जिसमें चीनी की डिफेंसिव लाइन और गोलकीपर को भेदने की पर्याप्त शक्ति थी। अब स्कोर 1-1 से बराबर है।
चीन को 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। चीन ने खेल के शुरुआती दौर में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले क्वार्टर के अंत में उन्हें एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने उसे सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया। पहले क्वार्टर के बाद चीन 1-0 से आगे है।
भारतीय टीम चीन पर लगातार अटैक कर रही है। भारत ने गेंद को अपने पास रखा है। चीन जवाबी हमले कर रहा है। मेहमान टीम ने अब तक अच्छा बचाव किया है।
भारत को शुरुआती मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला और शुरुआती गड़बड़ी के बावजूद उसे गोल में बदलकर 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, बॉक्स के अंदर मंदीप द्वारा चीनी डिफेंडर पर धक्का दिए जाने के कारण गोल रद कर दिया गया।
भारत को शुरुआत में ही एक बड़ा मौका मिला। दाएं किनारे से गेंद आगे बढ़ी और गोलकीपर अभिषेक के पास गेंद पहुंची, लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। भारत के लिए एक बड़ा मौका।
राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत का पहला मैच शुरू हो गया है। भारतीय टीम की कोशिश शुरुआती बढ़त हासिल करने पर है।
दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं और खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से परिचय कराया जा रहा है। राष्ट्रगान के लिए मंच तैयार होते ही भारतीय टीम का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुकाबला शुरू होगा।
Thats how our boys line up for their opening match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar 2025, against China. 🙌#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/0NktoPRR9F
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025
बिहार में इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भारत के पहले मैच में मौजूद हैं।
भारत इंटरनेशनल हॉकी में चीन से 7 बार भिड़ चुका है। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। चीन के खिलाफ भारत ने 6 मैच जीते हैं। वहीं चीन को 1 ही जीत मिली है।
- दक्षिण कोरिया: 5
- भारत: 3
- पाकिस्तान: 3
2 टीमों ने मौजूदा सीजन से नाम वापस लिया है। इसमें पाकिस्तान के अलावा ओमान टीम का नाम शामिल है।
- ग्रुप-ए मेजबान भारत, चीन, जापान, कजाखस्तान
- ग्रुप-बी मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, चीनी ताइपे
एओ जू, चेन किजुन, गाओ जिशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेई, चेन चोंगकोंग (कप्तान), लू युआनलिन, मेंग दिहाओ, जू जीबिन, डू शिहाओ, झांग जियाओजिया, एओ सुओझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ जियाओलोंग, वांग वेइहाओ (गोलकीपर), वांग कैयू (गोलकीपर), एओ यांग, चेन बेनहाई।
एशिया कप को भारतीय हॉकी टीम ने 3 बार (2003, 2007, 2017) जीता है। साथ ही 8 बार फाइनल खेला, जिसमें पांच बार रनरअप रही थी। हालांकि, 2017 से खिताब का सूखा है। 2017 में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब है।
- गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा
- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह।
- मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह।
- फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह।
- रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी।
भारत और चीन के बीच हॉकी एशिया कप 2025 मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारत में Sony TEN 2 और Sony TEN 2 HD टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर होगी।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मेंस हॉकी एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना चीन से होने जा रहा है। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली है।
