विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MAS vs IND Hockey Asia Cup: भारत ने रोका मलेशिया का विजयरथ, सुपर-4 में टॉप पर पहुंची मेजबान टीम

Published: Thu, 04 Sep 2025 09:41 PM (IST)

बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने मलेशिया को हराकर अपना विजयी अभियान जारी ...और पढ़ें

भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया। फोटो- PTI
भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया। फोटो- PTI

HighLights

  1. मेहमान टीम को राजगीर में 4-1 से किया पराजित
  2. पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से दी मात
  3. कोरिया को बारिश बाधित मैच में चीन ने 3-0 से हराया

 जागरण संवाददाता, राजगीर। एशिया मेंस हॉकी के सुपर-4 में गुरुवार को मलेशिया का विजयरथ भारत ने रोक दिया। अब तक लगातार चार मुकाबले जीत चुकी मेहमान टीम को राजगीर खेल परिसर में मेजबानों ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 250वें मैच को यादगार बनाते हुए 4-1 की शिकस्त दी।

पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ न ले पाने के कारण भारत की जीत का अंतर बड़ा नहीं हो सका। इसके पहले पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से पराजित किया। सुपर-4 पूल में पांच बार की टूर्नामेंट विजेता कोरिया उलटफेर का शिकार हुई। वर्षा बाधित मैच में चीन ने उसे 3-0 से पराजित कर चौंकाया।

भारत को मिले 6 पेनाल्टी कॉर्नर

मैच में भारत को 6 और मलेशिया को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इसमें भारत एक का ही लाभ ले सका। मुकाबले की शुरुआत के दूसरे मिनट में मलेशिया के शाफिक हसन ने फील्ड गोल कर भारत को झटका दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों टीम की रक्षापंक्ति मजबूत रही और गोल नहीं हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी कर ली। लगातार मिले चार पेनाल्टी कार्नर में चौथे का लाभ लेकर मनप्रीत सिंह ने गोल दाग 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद भारत आक्रामक होता गया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग 2-1 की बढ़त ले ली। 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने भारत के लिए फील्ड गोलकर खेल को 3-1 की बढ़त पर ला दिया।

आखिरा क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

विवेक सागर प्रसाद ने तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में फील्ड गोलकर भारत को जीत की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। 4-1 की बढ़त लेने के बाद मेजबान देश ने तीसरे क्वार्टर में ही जीत सुनिश्चित कर ली। चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़ा और भारत ने मलेशिया को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी।

यह भी पढ़ें- Harmanpreet Singh के 250 इंटरनेशनल मैच पूरे, मलेशिया के खिलाफ सुपर-4 मैच में 'सरपंच साहब' ने हासिल की यह उपलब्धि

यह भी पढ़ें- Asia Cup: मनदीप ने भारत को हार से बचाया, सुपर-4 के मुकाबले में गत चैंपियन साउथ कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोका