IND vs CHN Final Highlights: भारत ने चीन को 1-0 से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
India vs China hockey Final Highlights: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से हुआ। भारत ने 1-0 से चीन को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asian champions trophy 2024 Final Live: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से हुआ। भारत ने 1-0 से चीन को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।
इससे पहले सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने कोरिया को 4-1 से मात दी थी। साथ ही पहले सेमीफाइनल में चीन ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली भारतीय टीम फाइनल में भी विजयी रही।
फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। भारत की ओर से एक गोल जुगराज ने किया।
भारत का गोल का खाता खुल गया है। जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में गोल किया। टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा गोल है। हरमनप्रीत सिंह के पास पर जुगराज ने गोल किया।
पहले 45 मिनट का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम चीन के डिफेंस के आगे बेबस नजर आ रही है। तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ। मैच के 43वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद चोटिल हो गए। अब आखिरी 15 मिनट का खेल बचा है। अगर अगले 15 मिनट में भी कोई गोल नहीं होता है तो मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा।
पहले 30 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई हैं। 27वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। चीन की टीम शानदार डिफेंस कर रही है। अब अगले 30 मिनट का खेल ही बचा है। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले हाफ तक भारत ने कोई गोल नहीं किया हो।
Half-time and its all even. A thrilling second half awaits! Lets go, India!🇮🇳💙
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024
India 🇮🇳 0 - 0 🇨🇳 China#HockeyIndia #IndiaKaGame #INDvCHN #ACT24Finals
.
.
.@CMO_Odisha @IndiaSports @Media_SAI@sports_odisha @Limca_Official @CocaCola @FIH_Hockey pic.twitter.com/MZvr1sO70k
मैच के पहले 15 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को 2 मौके जरूर मिले थे, लेकिन टीम इन मौकों को भुना नहीं पाई।
End of Q1:
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024
It’s all square at 0-0.
An attacking start from both the teams! Who will draw first blood?
India 🇮🇳 0 - 0 🇨🇳 China
.
.
.#HockeyIndia #IndiaKaGame #INDvCHN #ACT24 #Final
- गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक
- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित
- मिडफील्डर: राज कुमार पाल, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह
- फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के 8 सीजन में से भारतीय टीम 6 बार फाइनल में पहुंची है। इस दौरान टीम ने 4 बार खिताब भी अपने नाम किया है। आज भारतीय हॉकी टीम की नजर 5वें खिताब पर है। वहीं पहली पर फाइनल में पहुंंची चीन अपने घर पर खिताब जीतना चाहेगी।
- गोलकीपर्स: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज कर्केरा।
- डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, जगराज सिंह, संजय, सुमित, अमित रोहिदास।
- मिडफील्डर्स: विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा।
- फॉरवर्ड्स: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।
भारतीय टीम ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। सोमवार को खेले गए फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया था।
- भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
- भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी।
- टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा।
- भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।
- भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से धूल चटाई।
- सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में आज भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से होने जा रहा है। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां आपको मैच से जुड़ी सारी अहम जानकारी मिलेगी।